Bhojpuri Song: माही श्रीवास्तव को मिली वेवफाई, कहा- सारा जग सूना सूना लागे एगो तोहरा बिना

Mahi Shrivastava Bhojpuri Song: भोजपुरी अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और सिंगर प्रियंका सिंह का नया भोजपुरी सैड सांग 'जग सूना सूना लागे' ऑडियंस के बीच आया है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाना बहुत ही दुख भरा है जो दर्शकों को अपने प्रेमी या प्रेमिका की याद दिला देंगे।

गाने में माही श्रीवास्तव की आंखों से आंसू बह रहे हैं और वह अपने प्रेमी की प्यार भरी यादों को बार-बार फ्लैशबैक में जाकर फील कर रही हैं। इसके साथ ही अपना गम बयां कर रही है। वह जता रही है कि उनका प्यार पर से भरोसा उठ गया है।

Priyanka Singh and Mahi Shrivastava New Bhojpuri Song Jag Suna Suna Lage Ego Tohre Bina

वह प्यार में जान देने वालों के पक्ष में बातें करते हुए दिख रही है। इस गाने में पहली बार माही श्रीवास्तव विदाउट मेकअप नजर आ रही है और सिंपल वेस्टर्न ड्रेस में सबका मन मोह रही है।इस दुःख भरे गाने में माही श्रीवास्तव अपने दिल का दर्द बयां किया।

माही कह रही हैं कि...'सारा जग सूना सूना लागे एगो तोहरा बिना, केहू ना भावे संसार में, याद के भुलावल रहेत आसान त जान केहू देत नाही प्यार में...' इस गाने के पिक्चराइजेशन की बात करें तो काफी मनोरम और रिच लोकेशन पर वीडियो का फिल्मांकन किया गया है।

गाने के ऑडियो की मेकिंग बहुत ही बेहतरीन है और इसका म्यूजिक भी कर्णप्रिय बनाया गया है। इस गाने को सिंगर प्रियंका सिंह ने सैड मूड की फीलिंग के साथ गाया है। उनकी आवाज में प्यार में मिली बेवफाई का दर्द साफ झलक रहा है।

गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव ने सजीव अभिनय करके दिल जीत रही है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत सैड सांग 'जग सूना सूना लागे' के निर्माता रतनाकर कुमार हैं। इस गाने को गीतकार संतोष उत्पाती ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनीत शाह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर विझेल, डीओपी राजन वर्मा हैं। आशीर्वाद माता पिता का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+