Bhojpuri News: चैत्र नवरात्र पर घर बैठे देखिए ‘वरदान बनल अभिशाप बा माई’, इस दिन होगा टेलीविजन प्रीमियर

Bhojpuri Film: भोजपुरी के टीवी चैनल भोजपुरी सिनेमा पर इस चैत्र नवरात्रि संतोषी माता की कृपा बरसने वाली है। इस पावन अवसर पर शुभी शर्मा स्टारर फिल्म 'वरदान बनल अभिशाप बा माई' का टेलीविजन प्रीमियर दिनांक 13 अप्रैल 2024 को संध्या 5:00 बजे से किया जा रहा है।

भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल द्वारा प्रस्तुत फिल्म 'वरदान बनल अभिशाप बा माई' संतोषी माता की अटूट आस्था की कहानी पर बनी है। भोजपुरी की दिग्गज अभिनेत्री शुभी शर्मा, अंशुमान सिंह राजपूत, ऋचा दीक्षित, अनीता रावत, प्रकाश जैस मुख्य किरदार में नज़र आएंगे।

On Chaitra Navratri watch Vardan Banal Abhishap Ba Mai Bhojpuri Movie on television premiere

इस फिल्म का टेलीविजन प्रीमियर 13 अप्रैल शाम 5:00 और 14 अप्रैल सुबह 10 बजे भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल पर होगा। भोजपुरी सिनेमा और जेएएस मोशन पिक्वर्स के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के अवसर को ध्यान में रखते हुए फिल्म का प्रीमियर किया जा रहा है।

फिल्म 'वरदान बनल अभिशाप बा माई' संतोषी माता की महिमा का गुणगान करती है, साथ ही फिल्म माता के व्रत रखने के फायदे और विधि को भी दर्शाती है। वहीं इस फिल्म के निर्माता विनय सिंह और अंशुमन सिंह ने कहा कि फिल्म 'वरदान बनल अभिशाप बा माई की कहानी दर्शाती है कि सच्ची भक्ति और सही विधि विधान से पूजा करने पर माता अपने भक्तों का साथ जरूर देती हैं।

हमने इसका निर्माण बड़े पैमाने पर भव्यता के साथ किया है, जो अब दर्शकों को टीवी के माध्यम से दिखाया जा रहा है। हम तमाम भोजपुरी के दशकों से आग्रह करेंगे कि आप सभी इस फिल्म को देखें और अपनी प्रतिक्रिया से हमें अवगत कराएं।

ऐसा करने से हम आगे भी ऐसी ही भक्ति पूर्ण और अच्छी फिल्में लेकर आपके पास आने को प्रेरित होते रहे। उन्होंने कहा कि इसकी कहानी गीत संगीत और संवाद काफी पसंद आने वाला है। इसलिए इस सभी लोगों से गुज़ारिश है कि फिल्म को एक बार ज़रूर देखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+