भोजपुरी फिल्म ‘सुरताल’ में क्या होगा काजल राघवानी का किरदार, कैसी रहेगी कुंदन की ‘केमेस्ट्री’

Bhojpuri News: राम शर्मा फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी और अभिनेता कुन्दन भारद्वाज की बहुचर्चित फिल्म 'सुरताल' की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं। इस फिल्म में अभिनेता और अभिनेत्री एक दूसरे के साथ सुर और ताल मिलते नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी बहुत ही यूनिक होने वाली हैं।

जैसा कि फिल्म के टाइटल से प्रतीत हो रहा है कि ये फिल्म एक म्यूजिकल ड्रामा होने वाली है , लेकिन ऐसा कुछ नहीं है बल्कि सुरताल एक पारिवारिक परिवेश वाली फिल्म है। जिसमें दर्शकों को लव इमोशन और फ़ैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा।

Kajal Raghwani And Kundan Bhardwaj 2024 Bhojpuri Film Surtal Story and Star Cast Details

इस फ़िल्म के निर्माता एनआरआई राम शर्मा ने कहा कि इस फिल्म की कहानी सामाजिक और पारिवारिक परिवेश को ध्यान में रखकर लिखी गई है। यह फिल्म बड़े पैमाने पर काफी महंगे बजट के साथ बनाई जा रही है।

मेगा बजट होने के साथ साथ जब दर्शक फिल्म को सिनेमाघरों में देखें तो इसकी भव्यता स्क्रीन पर नजर आएगी। जिससे दर्शकों का मनोरंजन दोगुना हो जाय और दूसरी वजह यह भी है कि इससे भोजपुरी फिल्मों का स्तर काफी ऊंचा उठेगा।

इस फ़िल्म को हम देश के साथ विदेश में भी रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। पोलैंड में भी इसको रिलीज किया जाएगा। काजल राघवानी ने बताया कि ये फिल्म अपने आप में बहुत ही खास होने वाली है क्योंकि फिल्म की कहानी बेहद ही शानदार है। जो दर्शकों को परिवार के प्रति अपने प्रेम को और उजागर करेंगी।

इस फिल्म के नायक कुन्दन भारद्वाज ने बातचीत के दौरान कहा कि मैंने बॉलीवुड की फिल्मों और टीवी सीरियल में कई किरदार निभाए हैं, लेकिन भोजपुरी माटी का प्रेम मुझे भोजपुरी इंडस्ट्री की तरफ खींच लाया है।

फ़िल्म निर्माता अनिल गुप्ता ने बताया कि यह फिल्म एक सामाजिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्में जिसे पूरे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है। इस फ़िल्म की कहानी इतनी अच्छी है कि दर्शकों को मनोरंजन का फुल पैकेज मिलने वाला है।

सुरताल के डायरेक्टर धनंजय तिवारी, निर्माता एनआरआई राम शर्मा, अनिल गुप्ता हैं। इस फ़िल्म के लेखक धर्मेन्द्र सिंह हैं। संगीतकार साजन मिश्रा, रौशन सिंह ने गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आशुतोष तिवारी के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है। फिल्म पीआरओ रामचंद्र यादव और ब्रजेश मेहर हैं।

फ़िल्म के मुख्य कलाकर कुंदन भारद्वाज, काजल राघवानी, सौरभ सम्राट, राखी मिश्रा, अनूप अरोरा, राम शर्मा, संजीव सिद्धार्थ, महेश आचार्य, कौशल शर्मा, विजय महादेव गोस्वामी, रागिनी राय, श्रेया पांडेय, मंटू सिंह, इन्द्रसेन यादव, मुन्ना सिंह, सत्या शुक्ला आदि हैं। इस फिल्म में वाराणसी के स्थानीय कलाकारों को भी बेहतरीन किरदार निभाने का मौका दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+