International Yoga Day: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, अक्षरा सिंह और पूनम दूबे ने कुछ इस तरह मनाया योग दिवस
कई भोजपुरी एक्ट्रेसेस ने योग दिवस मनाते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस लिस्ट में अक्षरा सिंह, रानी चटर्जी और पूनम दूबे जैसी हीरोइनें शामिल हैं।
बिहार, 21 जूनः आज देशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर, कई सेलेब्स और आम लोग तक 21 जून यानी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन योगाभ्यास करते नजर आते हैं। एक तरफ जहां बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने घर पर योग किया वहीं भोजपुरी स्टार्स भी योग से अपना फिटनेस बढ़ाते नजर आएं। कई भोजपुरी एक्ट्रेसेस ने योग दिवस मनाते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस लिस्ट में अक्षरा सिंह, रानी चटर्जी और पूनम दूबे जैसी हीरोइनें शामिल हैं। इन सभी योग करते हुए अपनी तस्वीरें इंस्टाग्रां अकाउंट पर शेयर की हैं जहां उनके फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

रानी चटर्जी ने किया योग
भोजपुरी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाइंट पर अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग करती नजर आ रही हैं। फोटोज में उनके साथ दूसरे लोग भी योगाभ्यास कर रहे हैं। इन तस्वीरों में रानी चटर्जी की नैचुरल ब्यूटी देखने को मिल रही है और वह जिम आउटफिट में बैठकर योग करने में मग्न नजर आ रही हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ ही सभी को योग दिवस की बधाई भी दी है।
योग करती दिखीं अक्षरा सिंह
भोजपुरी फिल्मों की शानदार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिनमें वह योग करती नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गईं इन तस्वीरों से साफ पता चलता है कि अक्षरा सिंह हर रोज योग करती हैं और ये उनकी खूबसूरती का राज भी है। सोशल मीडिया पर तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है- योग को दैनिक जीवन का अनिवार्य अंग बनाइये... स्वस्थ रहें मस्त रहें। अक्षरा की योग करते हुए इन फोटोज को अब तक साढ़े सात हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
पूनम दुबे ने मनाया योग दिवस
भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर योग करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पूनम दूबे जिम आउटफिट में योग कर रही हैं। तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने सभी को इंटरनेशनल योग दिवस की बधाई भी दी है।
भोजपुरी फिल्मों की इन फेमस एक्ट्रेसेस ने योग करते हुए अपनी तस्वीरों को शेयर करने के माध्यम से लोगों को अपनी फिटनेस बनाए रखने का संदेश दिया है। उनके अनुसार योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन खुश रहता है।












Click it and Unblock the Notifications