Election 2024: करोड़ों की प्रॉपर्टी, लग्जरी कारें, महंगे फ्लैट्स, जानिए कितने के मालिक हैं दिनेश लाल निरहुआ?
Azamgarh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा आजमगढ़ लोकसभा सीट से भोजपुरी फिल्म अभिनेता और मौजूदा सांसद दिनेश लाल यादव को दूसरी बार चुनाव मैदान में उतारा गया है।
दिनेश लाल यादव ने बुधवार को आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन में दिनेश लाल यादव द्वारा अपनी संपत्ति का विवरण दिया गया है। सांसद बनने के बाद दिनेश लाल यादव की संपत्ति में इज़ाफा देखने को मिल रहा है।

दर्ज आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2019-20 में दिनेश लाल यादव कि कुल आय 8780522 रुपए थी, जो वित्तीय वर्ष 2020-21 में घटकर 7089010 रुपए हो गई। हालांकि 2021-22 में फिर दिनेश लाल यादव की आय घटी और दिनेश लाल की आय 1757340 पर पहुंच गई।
हालांकि इसके बाद साल 2022 में हुए उपचुनाव में दिनेश लाल यादव सांसद बन गए और उसके बाद दिनेश लाल यादव की आय में तेजी से बढ़ोतरी हुई और वित्तीय वर्ष 2022-23 में दिनेश लाल यादव की कुल 12218660 रुपए हो गई।
सांसद बनने के बाद वित्तीय वर्ष 2023-24 में भोजपुरी फिल्म अभिनेता और आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव की आय में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई. 2023-24 में दिनेश लाल यादव की आय 12536580 रुपये दिखाई गई है।
रेंज रोवर और फॉर्च्यूनर व मुंबई में महंगे फ्लैट्स
लाल यादव के पास 2016 मॉडल की एक रेंज रोवर जिसकी वर्तमान कीमत 3160000 रुपए है और एक फॉर्च्यूनर है जिसकी वर्तमान कीमत 550000 रुपए है। इसके अलावा एक पल्सर मोटरसाइकिल भी है।
दिनेश लाल यादव के पास सोने के आभूषण, सोने के सिक्के और चांदी तथा पत्नी मंसा यादव के पास भी सोने और चांदी के आभूषण हैं। इसके अलावा गाजीपुर के टड़वा में दिनेश लाल यादव के पास पतृक भूमि और आवास हैं।
इसी तरह गोरखपुर के सुमेर सागर में एक फ्लैट, अंधेरी वेस्ट मुंबई में दो फ्लैट तथा विनायक नगर मीरा भयंदर रोड थाने मुंबई में भी एक फ्लैट है। इन फ्लैट की कीमत भी करोड़ों रुपए है।
8679 वोट से जीते थे उपचुनाव
साल 2022 में उपचुनाव के दौरान दिनेश लाल यादव निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव को 8,679 वोटों से पराजित किया था। उपचुनाव में दिनेश लाल यादव को 312768 वोट मिले थे जबकि धर्मेंद्र यादव को 304089 वोट मिले थे।
इस लोकसभा सीट पर दिनेश लाल यादव निरहुआ के सामने समाजवादी पार्टी द्वारा धर्मेंद्र यादव को चुनाव मैदान में उतारा गया है। बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने भी इस लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications