भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ के भाई का हुआ भीषण एक्सीडेंट, एक्टर ने ट्वीट कर दी जानकारी
निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव का हाल ही में भीषण एक्सीडेंट हो गया है। ऐसे में एक्टर निरहुआ ने ट्विटर के माध्यम से फैंस के साथ ये खबर शेयर की।
मुंबई, 30 जून: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने ट्वीट कर फैंस के साथ एक दुखद खबर शेयर की है। निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव का हाल ही में भीषण एक्सीडेंट हो गया है। ऐसे में एक्टर निरहुआ ने ट्विटर के माध्यम से फैंस के साथ ये खबर शेयर की, जिसके बाद फैंस ने उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है।
Recommended Video

निरहुआ ने किया ट्वीट
बताते चलें कि अपने भाई के एक्सीडेंट की खबर की जानकारी निरहुआ ने ट्विटर के माध्यम से दी है। एक्टर ने लिखा, 'बड़े भैया विजय लाल यादव जी की कार लखनऊ जाने के क्रम में दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। हमारे प्रतिनिधि ने भैया से बात कराया, उन्हें वेदन्ता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। प्रवेश लाल और कवि जी वहां पहुंच रहे हैं। हम लोग भी जल्द भैया के पास पहुँच जाएँगे। बाबा विश्वनाथ जल्द स्वास्थ्य लाभ दें।'
हुआ भीषण हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निरहुआ के बड़े भाई विजय अपने कुछ साथियों के साथ लखनऊ से आजमगढ़ आ रहे थे। इस दौरान बाराबंकी के पास ही उनकी कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया। उनके भाई फॉर्च्यूनर कार में सवार थे। एक्सीडेंट का कारण विजय लाला यादव की गाड़ी की तेज स्पीड को बताया जा रहा है।
तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण
न्यूज ट्रैक की खबर के मुताबिक, विजय लाल यादव की गाड़ी तेज रफ्तार में थी, जिसके बाद बैलेंस बिगड़ने के कारण कार डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। इसके साथ ही कार डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 20 मीटर हवा में उछल गई। घटना के बाद कार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications