विदेश में 'संयोग' से मिले आम्रपाली और निरहुआ, सात समंदर पार का रोमांटिक Video आया सामने
Bhojpuri Sanyog trailer: दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड रहते हैं। भोजपुरी स्टार्स की अपकमिंग फिल्म 'संयोग' का हाल ही में ट्रेलर आउट हुआ है, जिसे यशी फिल्म्स और रापचिक ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जबसे ये रिलीज हुआ है, फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं है।
निरहुआ और आम्रपाली की इस फिल्म संयोग को लेकर निर्माता अभय सिन्हा ने बताया कि फिल्म की कहानी सात समंदर पार की है। आप देख सकते हैं कि इसकी शूटिंग विदेश में हुई है। फिल्म भी काफी शानदार है। सभी लोगों को ये फिल्म देखनी चाहिए।

बताते चलें कि संयोग फिल्म का ट्रेलर 4 मिनट और 13 सेकेंड का है। फिल्म में भोजपुरी स्टार्स निरहुआ और आम्रपाली एकसाथ नजर आ रहे हैं, जिसका फैंस को हमेशा ही बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। फिल्म में निरहुआ अपनी मां से मिलने के लिए विदेश जाते हैं औऱ इस बीच उनकी मुलाकात आम्रपाली दुबे से हो जाती है, जो कि विदेश में रहने वाली लड़की होती है। मगर वो भोजपुरी ही होती है।
फिल्म के गाने भी काफी शानदार लग रहे हैं। हमेशा की तरह इस बार फिर निरहुआ और आम्रपाली गदर मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म में अच्छा-खासा एक्शन भी है। इसके साथ ही इसके म्यूजिक भी काफी शानदार हैं।
फिल्म को लेकर निरहुआ का बयान भी सामने आया है। निरहुआ ने कहा कि इसमें रोमांस भरपूर देखने को मिलेगा। वहीं इसमें इमोशन्स भी हैं और दिल छू लेने वाले गाने इस फिल्म को आगे बढ़ाने वाले हैं। आम्रपाली को लेकर निरहुआ बोले कि वे एक अच्छी एक्ट्रेस हैं और बेजोड़ इंसान भी। फिल्म में एक बार फिर से मिलकर हम दोनों धमाल मचाएंगे। इसलिए आप ये फिल्म जरूर देखें।












Click it and Unblock the Notifications