भोजपुरी गायिका आंचल राघवानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दो लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस
वाराणसी के शिवपुरी इलाके में एक किराए के फ्लैट में रहने वाली भोजपुरी सिंगर और बिरहा गायक आंचल राघवानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मामले में आंचल के भाई द्वारा चंदौली के रहने वाले दीपक यादव के ऊपर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।
भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर शिवपुर थाने की पुलिस दीपक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं लोगों का दिलों में तेजी से अपनी जगह बना रही आंचल राघवानी की मौत की सूचना के बाद भोजपुरिया समाज दुःखी है।

मूल रूप से वाराणसी जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के ढेलवारियां इलाके में रहने वाले आंचल राघवानी के भाई विकास द्वारा बताया गया कि उसकी बहन भोजपुरी गाने, लोकगीत और बिरहा गाती थी। कुछ माह पहले चंदौली का रहने वाला दीपक यादव उसकी बहन के संपर्क में आया।
उसके बाद उसकी बहन को वह बहला फुसलाकर तरना स्थित फ्लैट में अपने साथ रखने लगा। विकास द्वारा यह भी बताया गया कि उसकी बहन और दीपक के बीच संभवतः मंदिर में शादी हुई थी लेकिन इसकी पूरी जानकारी विकास को नहीं है।
विकास ने बताया कि अपनी बहन से मिलने के लिए कभी-कभी वह उसके फ्लैट पर आता था। इस दौरान फ्लाइट में दीपक और उसकी बहन तथा एक अन्य लड़की भी रहती थी। उसने कहा कि मंगलवार की देर रात उसे पुलिस द्वारा फोन करके आंचल के जहर खाने की सूचना दी गई।
जब वह अस्पताल पहुंचा तो उसकी बहन की स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। बाद में इलाज के दौरान उसकी बहन की मौत हो गई। विकास द्वारा आरोप लगाया गया कि दीपक यादव उसकी बहन को प्रताड़ित करता था और दीपक ने उसकी बहन को जहर देकर मार डाला है।
फिलहाल इस मामले में मृतका की मां आरती पटेल द्वारा शिवपुर थाने में सैयद राजा चंदौली के रहने वाले दीपक यादव और फूलपुर थाना क्षेत्र के कनकपुर की रहने वाली आंचल पटेल के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई।
मामले में शिवपुर थाने की पुलिस ने आरोपी दीपक यादव को पकड़ लिया है। दीपक यादव से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। वही आंचल राघवानी की मौत हो जाने के बाद उसके परिवार में मातम पर सारा हुआ है।
साल भर पहले आकांक्षा की भी ऐसे ही हुई थी मौत
मार्च महीने में ही पिछले साल 25 मार्च को भदोही की रहने वाली भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसे मामले में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे द्वारा भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया गया था।
हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते आकांक्षा दुबे प्रकरण कई दिन सुर्खियों में रहा। मामले में पुलिस ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और संजय सिंह को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था। हालांकि बाद में समर सिंह और संजय सिंह को जमानत मिल गई। अब एक बार फिर भोजपुरी कलाकार की मौत के बाद आकांक्षा दुबे प्रकरण कि इलाके में चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications