भोजपुरी एक्ट्रेस रानी ने किया कातिलाना डांस, 'छतरी न खोल बरसात में' गाने पर दिखाए सिजलिंग मूव्स

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी ने बारिश में भीगते हुए अपना डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अपने इस डांस वीडियो पर रानी ने कोई कैप्शन नहीं लिखा लेकिन लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

बिहार, 4 जुलाईः बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की सुपरहिट फिल्म 'गोपी किशन' लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में सुनील शेट्टी जुड़वां रोल में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में सुनी शेट्टी के साथ एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर और करिश्मा कपूर नजर आई थीं। फिल्म में दोनों हीरोइनों के साथ सुनील शेट्टी की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म का एक गाना 'छतरी न खोल बरसात में', शिल्पा शिरोडकर और सुनील शेट्टी पर फिल्माया गया था। अब इसी गाने पर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी अपने कातिलाना मूव्स दिखाते हुए डांस कर लोगों का दिल जीत रही हैं। रानी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों की मानें तो रानी अपने डांस स्टेप्स से शिल्पा शिरोडकर को टक्कर दे रही हैं।

actress rani

एक्ट्रेस रानी ने दिखाए कातिलाना मूव्स
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी ने बारिश में भीगते हुए अपना ये डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अपने इस डांस वीडियो पर रानी ने कोई कैप्शन नहीं लिखा लेकिन लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। रानी के इस डांस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो वह छतरी लिए हुए नजर आती हैं और फिर बाद में छतरी को फेंककर वह बारिश में अपने शानदार डांस मूव्स दिखाने लगती हैं। इन दिनों देश के लगभग हर कोने में बारिश हो रही है जो सावन के आ जाने की बात कह रही है। बारिश में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी अपनी कातिलाना अदाएं दिखाकर पानी में आग लगा रही हैं। डांस वीडियो में उनके सिजलिंग स्टेप्स लोगों को अपना दीवान बने रहे हैं। लोग जमकर इस वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं 'गजब'
रानी के इस डांस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- क्या सीन है यार गजब। वहीं दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- गजब लग रही हो। इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने लिखा है- बवाल हो आप। वीडियो में रानी ने अपने एक्सप्रेशंस से सबके दिलों को खुश कर दिया है। भोजपुरी एक्ट्रेस रानी का हाल ही में एक भोजपुरी गाना बलम बेदर्दी रिलीज हुआ है। उनके इस गाने को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। रानी का ये भोजपुरी देहाती सॉन्ग है। इस गाने को सरवेश सिंह ने गाया है। उनके लगभग हर भोजपुरी गाना देहाती स्टाइल में ही होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+