भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने 'छम्मक छल्लो छैल छबीली' में काटा बवाल, देसी अवतार में बिखेरा जलवा

भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी का एक एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा के 'छम्मक छल्लो छैल छबीली' गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं।

मुंबई, 11 जून: भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी अपनी अदाओं से लाखों फैंस के दिलों पर राज करती हैं। फैंस न सिर्फ एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन्स के दीवाने हैं, बल्कि एक्ट्रेस का डांस भी उनके बेहद पसंद है। हाल ही में एक्ट्रेस का एक एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा के छम्मक छल्लो छैल छबीली गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। इस गाने को अब तक हजारों फैंस ने लाइक किया है।

Neelam Giri

बताते चलें कि एक्ट्रेस नीलम गिरी ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस शादीशुदा महिला के लिबास में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वे अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस के दिलों पर वार कर रही हैं। नीलम के कमाल के मूव्स देखने लायक हैं। फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

यूजर्स ने नीलम गिरी के इस खूबसूरत वीडियो पर अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो, तो वहीं दूसरे ने लिखा कि वाह क्या स्माइल है। एक यूजर ने एक्ट्रेस को हीरोइन बताया, तो एक यूजर ने उन्हें छम्मक छल्लो बताया।

एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये पहली बार नहीं है, जब एक्ट्रेस ने कोई वीडियो शेयर किया हो। पहले भी नीलम कई बार अपनी अदाओं से फैंस को पागल कर चुकी हैं। इससे पहले नीलम पिंक कलर के सूट में नजर आई थीं। एथनिक वेयर में एक्ट्रेस ने कहर ढाया था। देसी अवतार में नीलम को फैंस काफी पसंद भी करते हैं।

बताते चलें कि नीलम जल्द ही बोलबम सॉन्ग में अपनी अदाओं के जलवे बिखेरते हुए नजर आने वाली हैं। इस गाने में एक्ट्रेस दिनेश लाल यादव के भाई प्रवेश लाल यादव के साथ दिखाई देंगी। वहीं, एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट में कई फिल्में भी पाइपलाइन में हैं। निरहुआ के भाई के साथ पहली बार एक्ट्रेस नजर आएंगी। ऐसे में फैंस दोनों को लेकर बेहद एक्साइटेड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+