B4U भोजपुरी ने राहुल शर्मा को कई फिल्मों के लिए किया साइन, अक्षरा सिंह के साथ डेब्यू करेंगे एक्टर
भोजपुरी सिनेमा के शो मैन कहे जाने वाले प्रदीप के शर्मा के बेटे राहुल शर्मा को B4U भोजपुरी ने अपनी आने वाली कई महत्वपूर्ण फिल्मों के लिए साइन कर लिया है।
मुंबई, 18 जून: भोजपुरी सिनेमा के शो मैन कहे जाने वाले प्रदीप के शर्मा के बेटे राहुल शर्मा भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक राहुल को B4U भोजपुरी ने अपनी आने वाली कई महत्वपूर्ण फिल्मों के लिए साइन कर लिया है। यानी राहुल शर्मा अब B4U भोजपुरी के बैनर की कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इस खबर की पुष्टि B4U भोजपुरी के एसोसिएट वॉइस प्रेसिडेंट संदीप सिंह ने की। उन्होंने अपने फेसबुक हैंडल से इस बात की जानकारी दी है। संदीप ने प्रदीप के शर्मा और उनके बेटे राहुल शर्मा की साथ वाली फोटो भी पोस्ट की। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जल्द ही कुछ बड़ा और अलग होगा, अभिनेता राहुल शर्मा के साथ। उन्होंने कहा कि राहुल बेहद प्रतिभशाली कलाकार हैं।

संदीप शर्मा ने पोस्ट की तस्वीर
संदीप ने प्रदीप के शर्मा और उनके बेटे राहुल शर्मा की साथ वाली फोटो भी पोस्ट की। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जल्द ही कुछ बड़ा और अलग होगा, अभिनेता राहुल शर्मा के साथ। उन्होंने कहा कि राहुल बेहद प्रतिभशाली कलाकार हैं। सिनेमा का माहौल घर में उनके रहा है। बहन स्वाति शर्मा बॉलीवुड सिंगर हैं तो पिता भोजपुरी और हिंदी फिल्म प्रोड्यूसर हैं। राहुल भी कई हिंदी प्रोजेक्ट्स कर चुके हैं। इसलिए हमें लगता है कि हम एक बेहतरीन युवा के साथ काम करने वाले हैं।
अक्षरा सिंह के साथ करेंगे डेब्यू
बताते चलें कि राहुल शर्मा बहुत जल्द भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं। राहुल अपनी पहली फिल्म 'डार्लिंग' में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के अपोजिट नजर आएंगे। जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। अपनी भोजपुरी डेब्यू फिल्म को लेकर राहुल काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ काम करने के अनुभव को बेहद खास बताया।
गौरतलब है कि राहुल की भोजपुरी डेब्यू फिल्म 'डार्लिंग' का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले होगा। बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले अब तक डमरू, राजतिलक, लिट्टी चोखा,आशिकी, सबका बाप अंगूठा छाप, अफसर बिटिया जैसी सफल और सार्थक जैसी फिल्मों का निर्माण किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications