एक्टर समर सिंह का 'काला काला चश्मा' गाना रिलीज, गाने में एक्ट्रेस ने दिखाईं गजब की अदाएं

समर सिंह का नया गाना 'काला काला चश्मा' हिंदी सॉन्ग काला चश्मा की तर्ज पर बनाया गया है। इस गाने में उनकी को-स्टार एक्ट्रेस कीर्ति वर्मा बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की तरह ही अपान जादू चला रही हैं।

बिहार, 1 जुलाईः भोजपुरी सिनेमा के स्टार समर सिंह अपनी एक्टिंग के साथ साथ लोगों को अपनी सिंगिंग का टैलेंट भी दिखाते रहते हैं। समर सिंह भी एक्टर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की तरह अपने गानों में खुद की परफोर्म करते हैं और अपनी आवाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं। आपको बता दें कि अब समर सिंह भी हिंदी गानों की तर्ज पर अपने भोजपुरी वर्जन रिलीज करने लगे हैं। समर सिंह कई दिनों से अपने अपकमिंग सॉन्ग 'काला-काला चश्मा' की झलक दिखाकर फैंस का उत्साह बढ़ा रहे थे। कुछ दिनों पहले ही इस गाने का फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया गया था और अब ये म्यूजिक वीडियो ही रिलीज कर दिया गया है।

samar singh

रेणुका पवार के साथ गाया गाना
समर सिंह का नया गाना 'काला काला चश्मा' हिंदी सॉन्ग काला चश्मा की तर्ज पर बनाया गया है। इस गाने में उनकी को-स्टार एक्ट्रेस कीर्ति वर्मा बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की तरह ही अपना जादू चला रही हैं। इस सॉन्ग को समर सिंह ने हरियाणवी स्टार रेणुका पवार के साथ मिलकर गाया है। इस गाने में समर सिंह के साथ मौजूद एक्ट्रेस कीर्ति वर्मा अपने ग्लैमरस लुक से दर्शकों को इंप्रेस करती दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि समर सिंह के गाने 'काला काला चश्मा' की को-स्टार कीर्ति वर्मा टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 में नजर आई थीं। अब वह इस भोजपूरी म्यूजिक वीडियो में अपनी अदाएं दिखा रही हैं।

गाने पर लोग लुटा रहे अपना प्यार
लोगों को समर सिंह का नया गाना 'काला काला चश्मा' काफी पसंद आ रहा है। लोग समर सिंह के साथ साथ इस गाने की फीमेल सिंगर की आवाज की भी काफी तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस गाने की फीमेल सिंगर रेणुका पवार भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ 'जिंदगी' गाने को भी अपनी आवाज दे चुकी हैं। उस गाने को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। हालांकि लोग अब समर सिंह के 'काला काला चश्मा' गाने पर भी अपना प्यार लुटा रहे हैं। 'काला काला चश्मा' गाने के गीतकार शेखर मधुर और कुंज बिहारी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+