शादी के बंधन मे बंधे कुलदीप कुमार, पूजा गांगुली संग बनी जोड़ी, तेज़ी से वायरल हो रही तस्वीर
Bhojpuri Actor Kuldeep Kumar Viral Photo: भोजपुरी इंडस्ट्री के कामयाब अभिनेताओं में शुमार किए जाने वाले अभिनेता कुलदीप कुमार की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जो चर्चा का विषय बन चुकी है। इस तस्वीर में अभिनेता कुलदीप और अभिनेत्री पूजा गांगुली शादी के जोड़े में नज़र आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर से लोगों को यह लग रहा कि कुलदीप कुमार और पूजा गांगुली ने शादी रचा ली है। दरअसल मामला उनकी रियल लाइफ का नहीं, बल्कि रील लाइफ़ का है। वायरल तस्वीर सिनेमाई पर्दे से जुड़ी हुई है।

रिलफील एटरटेनऱ फिल्म्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म के 'प्रोडक्शन न. 1' के सेट का है। जिसकी शूटिंग बोकारो, झारखण्ड के मनोरम जगहों पर चल रही है। पिछले दिनों की एक अहम सिक्वेंस की शूटिंग चल रही थी।
इसमें अभिनेता कुलदीप कुमार और अभिनेत्री पूजा गांगुली दोनों का सिक्वेंस शूट कर रहे थे। शादी के जोड़े में दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होने लगी, जिसके बाद लोगों को लग रहा था कि कुलदीप और पूजा ने शादी रचा ली है।
आपको बता दें कि 'प्रोडक्शन न. 1' में फ़िल्म के निर्माता ललित कुमार शर्मा हैं, जबकि सह निर्माता राजेश पटेल, निर्देशक सुमित सागर,संगीतकार राकेश पांडेय, गीतकार संजय स्नेही,संवाद एबी मोहन, डीओपी पप्पू, क्रिएटिव निर्देशक अवधेश कुमार हैं। फ़िल्म के लीड एक्टर कुलदीप कुमार और एक्ट्रेस पूजा गांगुली हैं।
फिल्म निर्माता ललित कुमार ने कहा कि यह फ़िल्म पूरी तरह से पारिवारिक ठोस कदम पर केंद्रित है। भोजपुरी सिनेप्रेमियों को ध्यान मे रखकर एक से बढ़कर एक गीत, फिल्माया जा रहा है। उम्मीद है कि उसे सुनकर दर्शकों को आनंद आएगा।
ललित कुमार ने कहा कि फ़िल्म का टाईटल अभी फाईनल नहीं किया गया है, टाईटल फाईनल होते ही टीम की ओर से आधिकारिक जानकारी दी जायेगी। हां दर्शकों से मेरा अपील है कि फिल्म को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद देकर सुपर डुपर हिट बनाएं।












Click it and Unblock the Notifications