Ritesh Pandey Net Worth: 'पांडे जी के बेटा' अब अभिनेता से बनेगा नेता, कैसेट बेचे-गाने गाए और कमाए करोड़ों
Bhojpuri Singer Ritesh Pandey Net Worth: भोजपुरी स्टार रितेश पांडे किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनके कई गाने हैं, जो लोगों के जुबान पर चढ़े हुए हैं। इंडस्ट्री में उन्हें अपना नाम बनाने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ी थी। अपना पेट पालने के लिए उन्होंने कैसेट भी बेचे हैं। अब रितेश की दिन बदल गए हैं। वो अब अभिनेता से नेता बनने जा रहे हैं।
प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने उन्हें बिहार की करगहर सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। इस बार वो भी चुनाव में ताल ठोकेंगे। ऐसे में हम अपनी खास सीरीज के तहत अभिनेता से नेता बने रितेश पांडे की नेटवर्थ बता रहे हैं। कैसेट बेचने वाले रितेश ने कैसे करोड़ों की संपत्ति बना ली। साथ ही इस रिपोर्ट में उनकी आय के स्त्रोत भी बताएंगे।

बचपन से देखा था सुपरस्टार बनने का सपना
रितेश पांडे का सपना शुरू से ही बड़ा था। उन्होंने बचपन में ही तय कर लिया था कि उन्हें अभिनय और गायकी के क्षेत्र में नाम कमाना है। हालांकि यह सफर इतना आसान नहीं रहा। एक समय ऐसा भी था जब उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा और संगीत की सीडी और कैसेट बेचने पड़े। रितेश को भोजपुरी सिनेमा में पहचान मिली फिल्म 'बलमा बिहारवाला' से मिली थी। इसमें वे अभिनेत्री पूनम दुबे के साथ नजर आए थे। इस फिल्म ने उनके करियर को नई दिशा दी और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
एक फिल्म की फीस है लाखों में
रितेश भोजपुरी के हाई-डिमांड कलाकारों में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी टोटल नेटवर्थ 12-14 करोड़ रुपये के बीच में हैं। वे एक फिल्म के लिए लगभग ₹20 लाख चार्ज करते हैं। इसके अलावा गानों, स्टेज शोज़ और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी वे अच्छी खासी कमाई करते हैं। रितेश पांडे आज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। उनके गाने यूट्यूब पर अक्सर ट्रेंडिंग लिस्ट में रहते हैं, जो उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। बता दें, रितेश ने 14 मई 2021 को डॉ. वैशाली पांडे से शादी की थी। इस शादी से उनको एक बेटा है। अब देखना है कि अभिनेता से नेता बनने जा रहे रितेश पांडे वोटर के दिलों में कितनी जगह बना पाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications