Kawasaki बाइक पर लाल चश्मा लगाए नजर आईं Akshara Singh, फोटोज देख फैंस के उड़े होश
Kawasaki बाइक पर लाल चश्मा लगाए नजर आईं Akshara Singh, फोटोज देख फैंस के उड़े होश
मुंबई, 23 दिसंबर: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह दर्शकों के बीच आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी अदाओं के उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के कई राज्यों में करोड़ों दिवाने हैं। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय के दम पर एक अलग पहचान बनाई है और सोशल मीडिया पर भी अक्षरा सिंह की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अक्षरा सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं।

Kawasaki बाइक पर नजर आईं अक्षरा सिंह
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने हाल में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की, जिसे देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। दरअसल, इन तस्वीरों में अक्षरा सिंह Kawasaki बाइक के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में अक्षरा ने प्रिंटेड जैकेट के साथ ब्लैक लेदर पैंट पहनी हुई है और साथ ही स्पोर्ट्स शूज पहने हुए हैं।

देखने लायक है उनका ये स्वैग
अक्षरा सिंह ने अपनी आंखों पर लाल रंग के सनग्लासेस लगाए हुए है। इस आउटफिट में एक्ट्रेस बेहद स्टाइलिश लग रही है। उनका स्वैग देखने लायक है उनका ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस जमकर अभिनेत्री के लुक की तारीफ कर रहे हैं। अक्षरा द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस पोस्ट को अब तक लाखों में लाइक मिल चुके हैं।

फैंस कर रहे है जमकर कमेंट
अपनी इन तस्वीरों को साझा करते हुए अक्षरा ने लिखा, 'वह जानती हैं कि वह रेयर हैं। उनकी पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आपके लिए दिल बेकरार है'। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आपका स्टाइल गजब है'। अन्य यूजर ने अक्षरा की तस्वीर पर कमेंट करते हुए शेरनी बताया।












Click it and Unblock the Notifications