Rani Chatterjee ने फैंस को दी 'इश्क' को लेकर सलाह, कैप्शन में लिखा- 'खुद से इश्क हो तो....'
Rani Chatterjee ने फैंस को दी 'इश्क' को लेकर सलाह, कैप्शन में लिखा- 'खुद से इश्क हो तो....'
मुंबई, 26 सितंबर: रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) भोजपुरी सिनेमा का आज बहुत बड़ा नाम हैं, ऐसा कोई नहीं है जो उन्हें जनता ना हो। रानी चटर्जी किसी ना किसी कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। तो वहीं, सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फोलोइंग है। हाला ही में रानी चटर्जी वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की है, जिसे शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने एक फोटो 2012 की तो दूसरी 2020 की बताई हैं।

वहीं, अब रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर की है। फोटोज शेयर करते हुए रानी चटर्जी ने फैंस को 'इश्क' को लेकर सलाह दी है। उन्हेंने यह सलाह ब्रेकअप के सात महीने बाद दी है। रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'खुद से इश्क हो तो अच्छा है, इंसान खुद को धोखा कभी नहीं देता।' तो वहीं, जो फोटोज रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है उनमें वो काफी कूल नजर आ रही है।
रानी चटर्जी की इन फोटोज को देखकर ऐसा लगा है कि यह डांस क्लास या जिम की है। कैजुअल ड्रेस में एक्ट्रेस की फोटो को 11 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुकी है। तो वहीं, फैंस भी रानी चटर्जी की इन फोटोज पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। बहुत से यूजर्स उनकी सलाह पर सहमति जता रहे हैं। बता दें, रानी चटर्जी का आज से सात महीने पहले ब्रेकअप हो गया था। वो टीवी एक्टर मनदीप बामरा संग रिलेशन में थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो इस साल अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी भी करने वाली थी।
रानी चटर्जी के घर में शादी को लेकर तैयारी भी चल रही थी, लेकिन उनका शादी से पहले ही ब्रेकअप हो गया। ऐसे समय उनका रिश्ता टूट जाना उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं था। हालांकि, उन्होंने अपने आपको संभाला और वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेश की फोटोज शेयर कर सबको चौंका दिया है। इतना ही नहीं, रानी चटर्जी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'वो लव कम अरेंज मैरिज करना चाहती हैं और उन्होंने परिवार के कहने के बाद ही वैलेंनटाइन्स डे के मौके पर प्यार का इजहार किया था।'












Click it and Unblock the Notifications