जिम में Poonam Dubey ने जमकर बहाया पसीना, एक्ट्रेस का Video देख फैंस हुए क्रेजी

जिम में Poonam Dubey ने जमकर बहाया पसीना, एक्ट्रेस का Video देख फैंस हुए क्रेजी

मुंबई, 22 सितंबर: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की रहने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे (Poonam Dubey) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अक्सर वो फैंस के बीच अपनी दिलकश अदाओं का जादू बिखेरने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। पूनम दुबे ने अपने अभिनय और डांस के जरिए लाखों दर्शकों को अपना दीवाना बनाया हुआ हैं। पूनम अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डांस वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं।

पूनम दुबे ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वर्कआउट वीडियो

पूनम दुबे ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वर्कआउट वीडियो

पूनम दुबे के वीडियोज पर लाखों की संख्या में व्यूज मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि पूनम फिटनेस फ्रीक के रूप में भी जाना जाता है। वो इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट के वीडियो को शेयर करती रहती हैं। हाल ही में पूनम दुबे ने सोशल मीडिया पर अपना एक वर्कआउट वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो पसीना बहाते हुए नजर आ रही है। पूनम के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उसपर जमकर कमेंट भी कर रहे है।

पूनम दुबे का यह वीडियो फैंस को आया काफी पसंद

पूनम दुबे द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वर्कआउट वीडियो में आईपीएल की धुन सुनाई दे रही। साथ ही वो, पैरों की एक्सरसाइज कर रही है। पूनम पांडे का वर्कआउट वीडियो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। बता दें, पूनम दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर काफी वर्कआउट वीडियो पोस्ट किए है, जिसमें से एक वीडियो के माध्यम से उन्होंने यह बताया है कि वो फिट रहने के लिए हर दिन मेहनत करती हैं और उनके फैंस को भी खुद को फिट रखने के लिए पसीना बहाना चाहिए।

दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी हैं पूनम दुबे

दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी हैं पूनम दुबे

पूनम दुबे रवि किशन, दिनेशलाल यादव 'निरहुआ', पवन सिंह, खेसारीलाल यादव, यश मिश्रा और रितेश पांडे जैसे तमाम भोजपुरी के दिग्गज अभिनेताओं के साथ फिल्में कर चुकी हैं। हालांकि, पूनम ने कभी भी यह नहीं सोचा था कि वह भोजपुरी एक्ट्रेस के रूप में अपना करियर बनाएंगी। वह तो बचपन से एयर होस्टेस बनना चाहती थी। भोजपुरी एक्ट्रस बनने के बाद पूनम ने कई फिल्मों में हिट आइटम सॉन्ग भी किए हैं। वो 'जो जीता वही सिकंदर', 'हमार फर्ज', 'बाबा रंगीला', 'हम हैं जोड़ी नंबर वन', 'रंगदारी टैक्स', 'चना जोर गरम' सहित लगभग 35 भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+