Poonam Dubey ने 'Hamari Shaadi Mein' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, दिल थामकर देखें यह Video
Poonam Dubey ने 'Hamari Shaadi Mein' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, दिल थामकर देखें यह Video
मुंबई, 17 सितंबर: पूनम दुबे (Poonam Dubey) भोजपुरी एक्ट्रेस हैं और वो आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। पूनम दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना एक खास मुकाम बनाने में सफलता हासिल की हैं। इतना ही नहीं, पूनम फैंस के बीच अपनी दिलकश अदाओं का जादू बिखेरने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। उन्होंने अपने अभिनय और डांस के जरिए लाखों दर्शकों को अपना दीवाना बनाया हुआ हैं। पूनम दुबे अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डांस वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं।

'हमारी शादी में' सॉन्ग पर पूनम ने किया डांस
पूनम दुबे के वीडियोज पर लाखों की संख्या में व्यूज मिलते हैं। हाला ही में पूनम दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर शाहिद कपूर और अमृता राव के ऊपर फिल्माए गए सॉन्ग 'हमारी शादी में' पर धमाके दार डांस किया हैं। पूनम दुबे का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायल हो गया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में वो ब्लैक टी शर्ट और जींस में नजर आ रही है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।
पूनम दुबे ने यह वीडियो बनाया है हवाई जहाज में
'हमारी शादी में' सॉन्ग पर डांस करते हुए वीडियो पूनम दुबे ने हवाई जहाज में बनाया हैं और आज यानी शुक्रवार (17 सितंबर) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। बता दें, 'हमारी शादी में' सॉन्ग साल 2006 में आईं फिल्म 'विवाह' का है। इस फिल्म में शाहिद कपूर की साथ लीड ऐक्ट्रेस अमृता राव थीं। इस सॉन्ग पर पूनम दुबे का अंदाज न सिर्फ देखने लायक है, बल्कि वो अपनी दिलकश अदाओं से कहर ढाती नजर आ रही हैं। तो वहीं, फैंस उनके इस वीडियो को देख आंहे भर रहे हैं।

शाहिद कपूर और अमृता राव को भी किया टेग
पूनम दुबे ने 'हमारी शादी में' सॉन्ग पर डांस करते हुए वीडियो को करीब दो घंटे पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर करते ही उनका ये वीडियो वायरल हो गईं। वहीं, इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि पूनम दुबे ने इस वीडियो को शाहिद कपूर और अमृता राव को टैग भी किया है। गाने के वीडियो में पूनम दुबे का हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है।

दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी हैं पूनम दुबे
पूनम दुबे रवि किशन, दिनेशलाल यादव 'निरहुआ', पवन सिंह, खेसारीलाल यादव, यश मिश्रा और रितेश पांडे जैसे तमाम भोजपुरी के दिग्गज अभिनेताओं के साथ फिल्में कर चुकी हैं। हालांकि, पूनम ने कभी भी यह नहीं सोचा था कि वह भोजपुरी एक्ट्रेस के रूप में अपना करियर बनाएंगी। वह तो बचपन से एयर होस्टेस बनना चाहती थी। भोजपुरी एक्ट्रस बनने के बाद पूनम ने कई फिल्मों में हिट आइटम सॉन्ग भी किए हैं। वो 'जो जीता वही सिकंदर', 'हमार फर्ज', 'बाबा रंगीला', 'हम हैं जोड़ी नंबर वन', 'रंगदारी टैक्स', 'चना जोर गरम' सहित लगभग 35 भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications