'बीवी' के ऊपर यह क्या बोल गई निधि झा, सुनकर आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

'बीवी' के ऊपर यह क्या बोल गई निधि झा, सुनकर आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

नई दिल्ली, 12 मई: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा निधि झा उर्फ लूलिया ने हाल ही में भोजपुरी स्टार यश कुमार संग शादी रचा ली। शादी के बाद निधि झा का लुक पूरी तरह से बदल गया हैं। निधि का ये बदला-बदला सा लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फिलहाल निधि झा मालदीव में पति संग हनीमून एंजॉय कर रही हैं। हनीमून एंजॉज कर रही निधि झा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर किए है, जिन्में उन्हें प्राकृतिक ब्यूटी का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है।

अच्छी बीवी के ऊपर यह क्या बोल गई निधि झा

अच्छी बीवी के ऊपर यह क्या बोल गई निधि झा

मालदीव हनीमून एंजॉय कर रही भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने एक फनी वीडियो भी अपने इंस्टा पर शेयर किया है। इस फनी वीडियो में निधि झा ने कहा कि इस दुनिया में अच्छी बीवी नहीं पाई जाती है। दरअसल, निधि झा ने यह फनी वीडियो जोश ऐप के लिए बनाया है। इस वीडियो में निधि झा बोल रही है कि अच्छी बीवी ना ही शॉपिंग के लिए बोलती हैं..ना घूमने के लिए बोलती है ना ही तंग करती है ना ही शक करती है और ना हर बात पर कॉल करती है और ना ही इस दुनिया में पाई जाती हैं।

लव बाइट वीडियो भी आया सामने

मालदीव में हनीमून एंजॉय कर रही निधि झा कितनी खुश हैं, इसका अंदाजा उनकी सोशल मीडिया अपडेट्स से लगाया जा सकता है। दरअसल, निधि झा फैंस के लिए हनीमून लोकेशन से लाइव भी आईं थी। लाइव सेशन के दौरान सोशल मीडिया यूजर्स ने निधि की गर्दन पर बना लव-बाइट नोटिस किया। बस फिर क्या था हर कोई लव बाइट पर अपनी स्पेशल टिप्पणी देने लगा।

लाइव के दौरान खूबसूरत मौसम के मजे लेती दिखी निधि झा

इंस्टा पर लाइव सेशन के दौरान निधि झा बेडरूम से खूबसूरत और सुहाने मौसम के लुफ्त उठाती दिखाई दे रहीं थीं। निधि ने फैंस से बातचीत का सिलसिला शुरू ही किया था कि इतने में उन्हें यश ने भी जॉइन कर लिया। लाइव सेशन ओवर होने के बाद नई-नवेली दुल्हन बनीं निधि ने एक डांस वीडियो भी शेयर किया था। निधि गोविंदा के सुपरहिट गाने 'आपके आ जाने से' पर ठुमके लगाते दिख रहीं थीं।

निधि अपने फोटोज और वीडियो से फैंस को करती है इंटरटेन

निधि अपने फोटोज और वीडियो से फैंस को करती है इंटरटेन

तो वहीं एक्ट्रेस लगातार अपनी लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के बीच शेयर कर रही हैं। पति की बाहों में झूमती निधि झा की तस्वीरें दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। निधि झा अक्सर अपनी खुशनुमा तस्वीरें और वीडियो के साथ फैंस को सोशल मीडिया पर एंटरटेन करती नजर आती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा देखने को मिला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हाल ही में निधि ने 1 मिलीयन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया है। यह आंकड़ा जल्द ही 1.5 मिलियन को क्रॉस करने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+