'Kanta Laga' सॉन्ग पर मोनालिसा ने फ्लाइट में किया डांस, दिल थामकर देखें Video

'Kanta Laga' सॉन्ग पर मोनालिसा ने फ्लाइट में किया डांस, दिल थामकर देखें Video

मुंबई, 18 सितंबर: मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं और वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर छोटे पर्दे तक मोनालिसा धमाल मचा चुकी हैं। तो वहीं, उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत पर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत भी अपनी पत्नी मोनालिसा के फनी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते है।

Bhojpuri Actress Monalisa latest dance video Kanta Laga song Monalisa dance video goes viral aslimonalisa

मोनालिसा भी फैंस के बीच अपनी दिलकश अदाओं का जादू बिखरने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। वो बिकनी लुक से लेकर साड़ी तक में अपनी तस्वीरें और ग्लैमरस वीडियो शेयर करती रहती हैं। तो वहीं, मोना ने अपने अभिनय और डांस के जरिए लाखों दर्शकों को दीवाना बनाया हुआ हैं। हाल ही में मोनालिसा ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह फ्लाइट में धमाकेदार धास करती दिखाई दे रही हैं।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में मोनालिसा ने स्लीवलेस सलवार सूट पहना रखा है और कांटा लगा गाने पर डांस कर रही हैं। फ्लाइट में डांस का शानदार अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा 'कांटा लगा' गाने पर डांस करते हुए जबरदस्त एक्सप्रेशन दे रही हैं। मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर शेयर इस वीडियो पर 15 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। तो वहीं, 38 हजार से ज्यादा बार इस वीडियो को देखा जा चुका है।

फ्टाइट में डांस करते हुए मोनालिसा के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें, मोनालिसा इन दिनों फैंस की पहली पसंद बनी हुई हैं। वह कभी अपने डांस वीडियो तो कभी अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। मोनालिसा अब अपने नए शो 'अनकही दास्तान' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो का प्रोमो रिलीज हो गया है। स्टार प्लस पर आने वाले इस शो के प्रोमो ने फैंस का एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+