भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की करोड़ों की संपत्ति उड़ा देगी बॉलीवुड हीरोइनों की नींद, जानें कितनी है कमाई
Akshara Singh Net Worth: दमदार एक्टिंग और जानदार खूबसूरती के साथ लोगों का दिल जीतने वाली भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह किसी बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं हैं। खबर है कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अब एक्टिंग के साथ साथ राजनीति के मैदान में जलवा दिखाने को तैयारी कर रही हैं।
राजनीति में एंट्री कर सकती हैं अक्षरा सिंह
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भोजपुरी फिल्में की जबर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) लड़ सकती हैं। हालांकि इस बारे में अक्षरा सिंह या उनकी टीम की तरफ से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

आसनसोल से चुनाव लड़ सकती हैं अक्षरा सिंह
वहीं हाल ही में बीजेपी ने भोजपुरी फिल्मों के फेमस एक्टर और सिंगर पवन सिंह को आसनसोल से टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से ही इनकार कर दिया है। अब संभावना जताई जा रही है कि पवन सिंह की ना के बाद इस सीट पर अक्षरा सिंह की एंट्री हो सकती है।
अक्षरा सिंह की करोड़ों की संपत्ति
आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह कमाई के मामले में बॉलीवुड हीरोइनों से कम नहीं हैं। अक्षरा सिंह कड़ी मेहनत कर आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन गई हैं। आइए आपको बताते हैं उनकी कुल संपत्ति और कमाई के बारे में।
भोजपुरी फिल्मों की अमीर एक्ट्रेस
अक्षरा सिंह ने साल 2010 में भोजुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था और अपनी एक्टिंग के दम पर आज वह भोजपुरी सिनेमा की सबसे अमीर एक्ट्रेसेस में एक हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों केस साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह फिल्मों और सोशल मीडिया दोनों से मोटी कमाई करती हैं।
सोशल मीडिया से करती हैं लाखों की कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षरा सिंह की कुल संपत्ति करीब 55 करोड़ रुपये के आसपास है। भोजपुरी फिल्मों और सोशल मीडिया के अलावा एक्ट्रेस सिंगिंग और स्टेज परफॉर्मेंस से भी मोटा पैसा कमाती हैं। एक फिल्म के लिए अक्षरा सिंह 15 से 20 लाख रुपये की फीस वसूलती हैं। वहीं एक स्टेज परफॉर्मेंस के लिए वह 5 लाख रुपए लेती हैं।
मुंबई और पटना में है आलीशान घर
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बहुत ही रॉयल लाइफस्टाइल जीती हैं। इसका अंदाजा इंस्टाग्राम पर मौजूद उनकी फोटोज और वीडियोज को देखकर लगाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षरा सिंह अपने परिवार के साथ मुंबई में स्थित एक आलीशान घर में रहती हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा उनके पास पटना में भी एक शानदार घर है जो कि काफी लग्जीरियस है। अक्षरा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने आलीशान घरों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
मंहगी बाइक्स की शौकीन हैं अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह को महंगी कारों और बाइक्स का काफी शौक है। उनके कार कलेक्शन में कई महंगी गाड़ियां मौजूद हैं, जिनमें फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियां शामिल हैं। इसके अलावा उनका बाइक कलेक्शन भी शानदार है।












Click it and Unblock the Notifications