Bigg Boss के घर में कदम रखने से पहले अक्षरा सिंह ने मांगा सपोर्ट, लिखा, 'मैं जा रही हूं नए काम की ओर...'

Bigg Boss के घर में कदम रखने से पहले अक्षरा सिंह ने मांगा सपोर्ट, लिखा, 'मैं जा रही हूं नए काम की ओर...'

मुंबई, 08 अगस्त: टीवी के सबसे चर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) का आज यानी रविवार को आगाज होने जा रहा है। इस शो को करण जौहर (Karan Johar) होस्ट करते हुए नजर आएंगे। वहीं, बिग बॉस सीजन 15 को लेकर फैंस भी काफी उत्सुक है। तो इस बीच, भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (akshara singh) ने बिग बॉस के घर में कदम रखने से पहले अपने फैंस से सपोर्ट मांगा है।

Recommended Video

    Bigg Boss OTT: आज खत्म हो जाएगा फैंस का इंतजार, रात 8 बजे होगा Premiere | वनइंडिया हिंदी
    अक्षरा सिंह ने मांगा सपोर्ट

    अक्षरा सिंह ने मांगा सपोर्ट

    दरअसल, भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट की है। तस्वीर पोस्ट करने के लिए अक्षरा सिंह ने एक कैप्शन भी लिया है। कैप्शन में अक्षरा ने लिखा, 'मैं जा रही हूं नए काम की ओर लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं आप पर नजर नहीं रखूंगी... पूरा सपोर्ट करना होगा! पटना बिहार का नाम रोशन करें! आओ चलें...।' इस तस्वीर को करीब एक घंटे पहले पोस्ट किया गया है। बता दें कि इस तस्वीरे पर 30 हाजर 502 लाइक 851 कमेंट आ चुके है।

    फैनक्लब पर सामने आया था अक्षरा सिंह का प्रोमो

    फैनक्लब पर सामने आया था अक्षरा सिंह का प्रोमो

    अक्षरा सिंह के इस पोस्ट पर उन्के फैंस उन्हें बिग बॉस के घर जाने पर 'ऑल द बेस्ट' बोला है। हालांकि, अभी कुछ दिनों पहले अक्षरा सिंह ने एक न्यूज़ वेबसाइट से बातचीत की थी। बातचीत के दौरान बिग बॉस सीजन 15 में एंट्री के सवाल अक्षरा सिंह ने बताया कि अभी शो में उनका जाना तय नहीं हुआ है। वहीं, अब फैनक्लब पर अक्षरा सिंह का एक प्रोमो वायरल हो रहा है। वायरल प्रोमो में अक्षरा सिंह का चेहरा साफ नहीं दिखाया गया है। लेकिन अपने लटके-झटके दिखाती नजर आ रही हैं और स्टेज पर एंट्री कर रही हैं।

    प्रोमो में अक्षरा सिंह ने कही ये बात

    प्रोमो में अक्षरा सिंह ने कही ये बात

    फैनक्लब द्वारा जारी किए प्रोमो में अक्षरा कह रही हैं, 'जो लोग हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री का नाम खराब देते हैं ना इन सबका लबर-लबर बंद करने आ रहे हैं। वैसे तो हम जबरदस्त के रोमांस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन ज़रूरत पड़ी तो हमें एक्शन भी बराबर आता है'। इसके बाद एक्ट्रेस स्टेज पर डांस करती दिख रही हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह के बिग बॉस में आने से फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+