क्या आकांक्षा दुबे की मौत से जल्द उठने वाला है पर्दा? भोजपुरी अभिनेत्री के कपड़ों में मिला स्पर्म

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के केस में उस वक्त चौंकाने वाला मामला सामने आया, जब अभिनेत्री के कपड़ों में स्पर्म मिले। वकील का कहना है कि अब बहुत जल्द सबके सामने सच आएगा।

 Akanksha Dubey

Akanksha Dubey case: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत में एक से बढ़कर एक खुलासे हो रहे हैं। अब मामले में एक नया मोड़ आता दिख रहा है। पुलिस ने उस वक्त जांच आगे बढ़ाने का फैसला लिया, जब अभिनेत्री के कपड़ों में स्पर्म पाए गए।

एक्ट्रेस की मौत में अहम खुलासा
जी हां! दिवंगत अभिनेत्री की मौत को लेकर आए दिन खुलासे हो रहे हैं। मामले में पहले ही भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह सहित चार लोग जेल में बंद हैं। अब एक्ट्रेस को कपड़ों में स्पर्म मिलने के बाद पुलिस ने चारों का DNA टेस्ट कराने की अदालत से अनुमति मांगी है।

25 अप्रैल को की थी आत्महत्या
25 अप्रैल को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेत्री की मौत की खबर से भोजपुरी समेत बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी सनसनी मच गई थी। प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला ही माना जा रहा था, लेकिन बाद में एक्ट्रेस की मां ने इसे हत्या और साजिश बताया था।

परिवार ने बताया साजिश
आकांक्षा के परिवार ने इसे एक साजिश के तहत हत्या करार दिया था, जिसके बाद भोजपुरी के मशहूर एक्टर समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह को पुलिस ने जेल भेज दिया। अब एक्ट्रेस के कपड़ों में स्पर्म मिलने के बाद इस केस में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की जांच और भी तेज हो गई है। ऐसे में लग रहा है कि एक्ट्रेस की आत्महत्या का सच जल्द ही सबके सामने आ सकता है।

कोर्ट से मांगी DNA टेस्ट की अनुमति
अब पुलिस ने कोर्ट से समर सिंह समेत चार लोगों के डीएनए टेस्ट की अनुमति मांगी है। ऐसे में जल्द ही मामले में एक नया खुलासा होने की उम्मीद है। बताते चलें कि एक्ट्रेस के वकील शषांक त्रिपाठी ने एक्ट्रेस के कपड़ों में स्पर्म के होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस के कपड़ों से स्पर्म मिला है और हम बार-बार कह रहे थे कि अभिनेत्री के साथ कुछ गलत हुआ है।

एक्ट्रेस के वकील ने क्या कहा?
वकील ने कहा कि एक्ट्रेस के साथ पहले कुछ गलत हुआ है और बाद में उनकी हत्या कर दी गई। हम पहले दिन से इस मामले में रेप के एंगल से जांच की बात कह रहे थे। वकील ने आगे कहा कि अब इस घटना के पीछे जो भी लोग हैं, उसका सच जल्द ही सामने आ जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+