सिनेमा जगत से आई इस महीने की पांचवी बुरी खबर, इस दिग्गज एक्टर के निधन से इंडस्ट्री में दौड़ी शौक की लहर
पिछले कई दिनों से सिनेमा जगत से कई बुरी खबरें सामने आ रही हैं। लगातार किसी ना किसी सितारे के निधन से सिनेमा जगत गमगीन है। अब खबर सामने आ रही है कि सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का निधन हो गया है।
खबरें हैं कि ब्रिजेश त्रिपाठी को हार्ट अटैक आया था और इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। एक्टर को भोजपुरी सिनेमा का भीष्म पितामह भी कहा जाता था।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर को दो हफ्ते पहले डेंगू था। डेंगू का इलाज मेरठ के एक अस्पताल में चल रहा था। इसके बाद वे मुंबई लौटे। फिर एक्टर को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। हार्ट अटैक के बाद एक्टर को अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ब्रिजेश त्रिपाठी अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रहते थे। अब उनकी मौत से पूरा परिवार समेत फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। एक्टर का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा।
एक्टर के निधन से भोजपुरी इंडस्ट्री में गम का माहौल है। आज यानी 18 दिसंबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ब्रिजेश त्रिपाठी ने 46 सालों से भी ज्यादा समय तक फिल्म इंडस्ट्री के साथ काम किया। साल 1979 में उन्होंने फिल्म सैंया तोहारे कारन से डेब्यू किया था। उन्होंने कई सारी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
ब्रिजेश त्रिपाठी ने अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, रजनीकांत, धर्मेंद्र और विनोद खन्ना सहित कई सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की। उन्होंने बॉलीवुड 250 से ज्यादा फिल्में कीं। रवि किशन ने भी ब्रिजेश त्रिपाठी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि हमने त्रिपाठी जी के साथ लगभग 100 फिल्में की थीं। उनका जाना भोजपुरी इंडस्ट्री से एक युग का प्रस्थान है। भगवान उनकी पुण्यात्मा को स्वर्ग के सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत करें।
फिलहाल ब्रिजेश त्रिपाठी के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।












Click it and Unblock the Notifications