अंकित पीयूष का गाना 'तिलकहरू' हुआ रिलीज, इस बार कुछ अलग अंदाज में दिखे एक्टर
भोजपुरी अभिनेता अंकित पीयूष का मोस्ट अवेटेड गाना 'तिलकहरू' रिलीज हो गया है। लोगों को एक्टर का ये सॉन्ग काफी पसंद आ रहा है।
मुंबई, 21 जून: फैंस के दिलों में राज करने वाले भोजपुरी अभिनेता अंकित पीयूष का मोस्ट अवेटेड गाना 'तिलकहरू' रिलीज हो गया है। ये गाना तिलक स्पेशल है। गाने में अंकित दूल्हे के लिबास में नजर आ रहे हैं, जिसके बाद कई लोगों ने उन्हें वैवाहिक जीवन की शुरुआत के लिए बधाईयां भी दे दी। ये एक्टर का दूसरा गाना है, जो शादी स्पेशल है। रिलीज होने के बाद से ये गाना सुर्खियों में है। 'तिलकहरू' को नंदनी शर्मा ने गाया है। वहीं इस गाने के कलाकार अमित राज, निहारिका राज और राजेश राज हैं।

18 जून को हुआ रिलीज
बताते चलें कि अंकित का ये गाना कल 18 जून को बी एम भोजपुरी मेलोडीज के यूट्यूब से रिलीज हुआ है। गाने पर बिहार में अग्निपथ स्कीम को लेकर हुई हिंसा का काफी असर पड़ा है। राज्य में हिंसा के बाद इंटरनेट की सुविधा को बंद किया गया था। अब जब कई क्षेत्रों में इंटरनेट की सुविधा बहाल होंगीं, तो गाने को दर्शकों का प्यार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। गाने में फैंस को अभिनेता अंकित पीयूष और आराध्या श्रीवास्तव की केमेस्ट्री पसंद आ रही है। वे दोनों को गाने में देखकर काफी एक्साइटेड हैं।
शादी की रस्म पर आधारित है गाना
आपको बता दें कि सॉन्ग 'तिलकहरू' मूल रूप से शादी की एक रस्म तिलक के ऊपर बनाया गया है। 'तिलकहरू' को नंदनी शर्मा ने गाया है। वहीं इस गाने के कलाकार अमित राज, निहारिका राज और राजेश राज हैं। लिरिक्स कुमार सोना का है और म्यूजिक अब्दुल रहमान ने दिया है। रिकार्डिस्ट सरवन सूरी और एडिटर सूरज कुमार हैं। गाने के निर्देशक जय शर्मा हैं और अमित कुमार शर्मा निर्माता हैं।












Click it and Unblock the Notifications