बेटी को जन्म देने की खबर को भारती सिंह ने बताया 'अफवाह', कही ये बड़ी बात

मुंबई, 31 मार्च: कुछ दिनों पहले कॉमेडियन भारती सिंह ने अपना प्रेग्नेंसी शूट कराया था। भारती सिंह की बेहद खूबसूरत तस्वीरों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। भारती कभी भी अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं। उनकी प्रेग्नेंसी का समय लगभग पूरा हो गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर खबर सामने आई है कि, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर नन्ही बच्ची पैदा हुई है। जिसका भारती सिंह ने खंडन किया है। उन्होंने इस अफवाह पर प्रतिक्रिया दी है।

Bharti Singh told the news of giving birth to a daughter rumour

आज एक लाइव चाट के दौरान भारती सिंह ने यह कहा कि पिछले कुछ समय से उन्हें अपने प्रियजनों के बहुत सारे कॉल्स और मैसेजेस आ रहे हैं। यह सब लोग भारती सिंह को शुभकामनाएं दे रहे हैं। कॉमेडियन ने बताया कि उनके प्रियजनों को ऐसा लग रहा है कि उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। लेकिन भारती सिंह ने यह खुलासा कर दिया कि यह महज अफवाहें हैं और इनमें कोई हकीकत नहीं है।

इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि वह फिलहाल खतरा खतरा खतरा के सेट पर हैं और अपने काम में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें 15 से 20 मिनट का ब्रेक मिला था इसलिए वह‌ अब लाइव आकर यह बताना चाहती हैं कि यह सिर्फ अफवाहें हैं और वह अभी काम कर रही हैं।

उन्होंने आगे कहा, "मुझे डर लग रहा है, क्योंकि डिलीवरी की डेट पास आ रही है। उन्होंने यह कहा कि उनके पति हर्ष और वह अक्सर यह बातें करते हैं कि उनके होने वाले बेबी का ख्याल कौन रखेगा। इसके साथ कॉमेडियन ने यह भी कहा कि एक बात तो तय है कि उनका होने वाला बेबी उनकी तरह ही मजाकिया होगा। अंत में भारती ने लोगों से अनुरोध किया कि वह इन सभी अफवाहों पर भरोसा ना करें।

हाल ही में होली के मौके पर कॉमेडियन ने अपने फैंस और चाहने वालों को शुभकामनाएं देने के लिए प्यारी तस्वीरें अपलोड कीं। भारती की तरफ से साझा की गई तस्वीरें उन्हें एक सुंदर गुलाबी पोशाक पहने हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए, वह पोज देते हुए बेहद खूबसूरत नजर आईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+