कॉमेडियन भारती सिंह ने फ्लांट किया बेबी बंप, फैंस से पूछा-संता होगा या संती?

मुंबई, 29 दिसंबर। टीवी की दुनिया का बड़ा नाम कॉमेडियन भारती सिंह बहुत जल्द मां बनने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी गुड न्यूज को फैंस से शेयर किया था। वो और उनके पति हर्ष लिंबाचिया अपनी पहली संतान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारती सिंह ने इस वक्त अपने काम से ब्रेक लिया हुआ है लेकिन वो सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव हैं और उन्होंने अपने फैंस के लिए एक बहुत ही खूबसूरत सी तस्वीर एक मजेदार सवाल के साथ शेयर की है।

भारती सिंह ने फ्लांट किया बेबी बंप

भारती सिंह ने फ्लांट किया बेबी बंप

दरअसल भारती ने पहली बार अपने बेबीबंप को फ्लांट करते हुए तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में हर्ष और भारती बेबी बंप पर दिल का शेप बनाते हुए हाथ रखा है और फैंस से पूछा है कि संता आएगा या संती? आपको क्या लगता है जल्दी कमेंट बॉक्स में बताओ। दोनों ने तस्वीर में संंता कैप पहनी हुई है और रेड कलर की ड्रेस में भारती काफी प्यारी भी दिख रही हैं।

 भारती-हर्ष के बच्चे का बेसब्री से इंतजार

भारती-हर्ष के बच्चे का बेसब्री से इंतजार

भारती की तस्वीर पोस्ट होते ही वायरल हो गई है और लोग जमकर उस पर कमेंट कर रहे हैं। अब दर्शकों का अनुमान कितना सच होता है? ये तो आने वाला वक्त बताएगा जब भारती-हर्ष का बेबी दुनिया में आएगा। कुल मिलाकर कहा जा सकता है की केवल भारती-हर्ष ही नहीं बल्कि उनके चाहने वाले भी बेसब्री से दोनों के बच्चे के आने का वेट कर रहे हैं।

 'हम मां बनने वाले हैं'

'हम मां बनने वाले हैं'

मालूम हो कि हाल ही में भारती ने अपने यूट्यूब चैनल 'एलओएल लाइफ ऑफ लिंबाचियाज' पर प्रेग्नेसी का वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया था 'हम मां बनने वाले हैं'।वो वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।

साल 2017 में हुई थी शादी

आपको बता दें कि इस साल दिसंबर में शादी के चार साल पूरे करने वाले भारती-हर्ष ने साल 2017 में लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी की थी। पिछले साल दोनों ड्रग्स केस के मामले में जेल भी काटकर आए हैं। क्योंकि दोनों के घर से प्रतिबंधित गांजा (एनसीबी के मुताबिक) बरामद हुआ था।

हर्ष लिंबाचिया बहुत अच्छी स्क्रिप्ट लिखते हैं

मालूम हो कि छोटे पर्दे का बड़ा नाम भारती सिंह और हर्ष की मुलाकात 'लाफ्टर चैलैंज शो' के सेट पर ही हुई थी। हर्ष लिंबाचिया बहुत अच्छी स्क्रिप्ट लिखते हैं। वो मूल रूप से गुजराती हैं ,जबकि भारती सिंहपंजाब की मूल निवासी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+