भारती सिंह-रिद्धिमा पंडित का नया म्यूजिक वीडियो 'बुलेट ते सवार' रिलीज, अमिताभ बच्चन ने शेयर किया ये गाना

Amitabh Bachchan Shared Music Video: म्यूजिक वीडियो 'बुलेट ते सवार' को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने इसके निर्माता जोशीना आनंद को बधाई दी है।

Amitabh Bachchan Shared Music Video: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में इंडियन आइडल सीजन 5 के विजेता रह चुके श्रीराम चंद्र का नया म्यूजिक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके बाद से ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। इंडियन आइडल सीजन 5 के विजेता रह चुके श्रीराम चंद्र का नया म्यूजिक वीडियो 'बुलेट ते सवार' आज ही रिलीज हुआ है। इस वीडियो के रिलीज होने की जानकारी अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर ये म्यूजिक वीडियो शेयर कर दी है। इस वीडियो में लाफ्टर क्वीन भारती सिंह, श्रीराम चंद्र और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि बुलेट ते सवार म्यूजिक वीडियो एक मजेदार ट्राइ एंगल लव स्टोरी पर आधारित है।

amitabh bachchan

बिग बी ने जोशीना आनंद को दी बधाई
वहीं इस म्यूजिक वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने इसके निर्माता जोशीना आनंद को बधाई दी है। साथ ही अमिताभ बच्चन ने जोशीना आनंद को बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा है- जोशीना.. कामना करता हूं कि ये वीडियो तुम्हारे लंबे और सफल करियर की शुरुआत हो ..बहुत सारा प्यार। बिग बी द्वारा शेयर किए गए इस म्यूजिक वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत अच्छा। तो वहीं कुछ लोगों ने अमिताभ बच्चन द्वारा ऐसे रॉक म्यूजिक वीडियो शेयर किए जाने पर सवाल उठाते हुए मजाकिया कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा है- ये किस लाइन में आ गए सर आप।

लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो
जानकारी के अनुसार इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग एक गैरेज में हुई है। इस वीडियो की शुरुआत में लाफ्टर क्वीन भारती सिंह अपने अंदाज में धमाकेदार एंट्री करती हैं। भारती सिंह कहती हैं कि वह कोरोना से भी खतरनाक हैं। म्यूजिक वीडियो के गाने के साथ-साथ उसके विजुअल भी बहुत ही सुंदर है। इस वीडियो को अब तक 1500 से अधिक लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं। रिद्धिमा पंडित और श्रीराम चंद्र की केमिस्ट्री भी लोगों का दिल जीत रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+