भारती सिंह ने मां बनने की गुड न्यूज वीडियो शेयर कर अपने निराले अंदाज में दी, देखें Video
भारती सिंह ने मां बनने की गुड न्यूज वीडियो शेयर कर अपने निराले अंदाज में दी, देखें Video
मुंबई, 11 दिसंबर। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह को नए साल में बड़ी खुशी मिलने वाली हैं। भारती मां बनने वाली हैं, उनकी प्रेगनेंसी की खबर पति हर्ष लिंबाचिया और भारती ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शुक्रवार को की। कपल ने लिखा साल 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। भारती सिंह अभी प्रेगनेंसी की शुरूआती स्टेज पर हैं और इस वक्त उनको काफी केयर की जरूरत है और इस कारण उन्होंने काम से ब्रेक भी लिया हुआ है।

भारती ने यूट्यूब चैनल पर अनोखे अंदाज में दी ये खबर
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने दिसंबर 2017 में गोवा में पंजाबी रीतिरिवाज से शादी की थी। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया अप्रैल या मई की शुरुआत में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल के साथ-साथ हर्ष के नए YouTube चैनल पर 'हम मां बनने वाली हूं' के टाइटल के साथ एक वीडियो शेयर किया है।

वीडियो शेयर कर भारती ने अनोखे अंदाज में फैंस को सुनाई गुड न्यूज
वीडियो शेयर कर भारती ने कहा "ये था हमारा सबसे बड़ा सरप्राइज " वीडियो में, भारती सिंह को कैमरे पर प्रेगनेंसी टेस्ट करते हुए और पॉजिटिव रिपोर्ट देखकर उत्साहित होकर खुश नजर आ रही हैं।

ये खुशखबरी सुनकर हर्ष ने दिया ये रिएक्शन
बाद में वीडियो में, कॉमेडियन को हर्ष लिंबाचिया को जगाते हुए खुशखबरी भारती शेयर करती हैं। ये खुशखबरी सुनकर हर्ष भारती को गले लगाता है और मजाक में कहता है "अच्छा हुआ भारती रिकॉर्ड कर रही है। हम मां बाप बनने वाले हैं। परेशान होने वाले है, क्योंकि बच्चा आने वाला है।"

लॉफ्टर चैलेंज से की थी भारती ने अपने करियर की शुरूआत
भारती सिंह ने अपने करियर की शुरूआत लॉफ्टर चैलेंज से की थी। छोटे पर्दे पर भारती कॉमेडी की दुनिया में काफी नाम कमाया है। भारती टीवी के कई शो भी होस्ट करती नजर आती हैं। भारती अपनी और हर्ष की रोमांटिक तस्वीरें अक्सर शेयर करती रहती हैं और उनके फैंस उन पर जमकर प्यार लुटाते हैं। भारती की गुड न्यूज सुनकर उनके फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications