Video: सिखों की दाढ़ी-मूंछों पर ऐसा क्या कहा भारती सिंह ने कि मच गया बवाल, अब बोलीं- बहन समझ माफ करना
Video: सिखों की दाढ़ी-मूंछों पर ऐसा क्या कहा भारती सिंह ने कि मच गया बवाल, अब बोलीं- बहन समझ माफ करना
मुंबई, 16 मई: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह हमेशा से अपने जोक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर भारती सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारती सिंह टीवी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन के साथ दिख रही हैं। दोस्त जैस्मीन भसीन के साथ भारती सिंह का ये पुराना वीडियो अब उनको मुश्किल में डाल सकता है। दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में भारती सिंह सिखों की दाढ़ी-मूंछों का मजाक बना रही हैं। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक अब एसपीजी अब भारती सिंह पर एफआईआर करेगी। हालांकि भारती सिंह ने वीडियो जारी कर हाथ जोड़कर माफी मांगी है।

सिखों की दाढ़ी-मूंछों का मजाक बना रही हैं भारती सिंह
वायरल वीडियो में भारती सिंह को दाढ़ी-मूंछों का मजाक बनाते हुए देखा जा सकता है। भारती के एक कॉमेडी शो में टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन बतौर गेस्ट आई हुई थीं। उसी दौरान जैस्मीन से मस्ती-मजाक में भारती सिंह दाढ़ी और मूंछ क्यों नहीं रखने चाहिए, इसके फायदे बताती हैं, और रखने वालों का मजाक बनाती हैं।

भारती बोलीं- 'दूध पीने के बाद दाढ़ी मुंह में डालों तो सेवइयों का टेस्ट आने लगता है...'
वीडियो में भारती सिंह को कहते हुए सुना जा सकता है, ''दूध पीने के बाद दाढ़ी मुंह में डालों तो सेवइयों का टेस्ट आने लगता है। मेरी कई सारी दोस्त हैं, जिनकी अभी शादी हुई है, वो सारा दिन दिन दाढी-मूंछ से जुएं निकालने में बिजी रहती हैं।''
वीडियो की इस छोटी क्लिप को वायरल होता देख, कई सोशल मीडिया यूजर ने विशेष रूप से सिख समुदाय, भारती को अपनी दाढ़ी और मूंछ का अनादर करने के लिए फटकारा है।

भारती ने वीडियो शेयर कर हाथ जोड़ मांगी माफी
अपनी नई इंस्टा पोस्ट में इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भारती ने सोमवार (16 मई) को स्पष्ट किया कि उनका इरादा किसी समुदाय को ठेस पहुंचाने का नहीं था। उसने कहा कि उसे कई लोगों से वायरल वीडियो मिला है और उसने सभी से अनुरोध किया है कि वह जो कह रही हैं उसे गलत न समझें। भारती ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगी है।

'किसी का दिल दुखाया तो बहन समझ माफ कर देना...'
भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर माफी मांगते हुए वीडियो शेयर किया और कैप्शन लिखा, ''मैं कॉमेडी करती हूं, लोगों को हंसाने के लिए ना कि किसी का दिल दुखाने के लिए। अगर मेरी किसी बात से कोई हर्ट (दुखी) हुआ है तो माफ कर देना, बहन समझ के।''

भारती ने कहा, ''कोई भी धर्म या जाति के खिलाफ मैंने, कुछ नहीं बोला...''
भारती ने वीडियो में कहा, "पिछले 3 से 4 दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि मैंने ' दाढ़ी-मूंछों' का मजाक उड़ाया है। मैंने वीडियो को बार-बार देखा है और लोगों से इसे भी देखने का अनुरोध करती हूं क्योंकि मैंने कोई भी धर्म या जाति के खिलाफ कुछ नहीं कहा है।।मैंने किसी पंजाबी का मजाक नहीं उड़ाया या जब आप 'दाढ़ी-मूंछ ' रखते हैं तो क्या समस्या होती है। मैंने बस ये बात की है।"

'मैं खुद एक पंजाबी हूं, मुझे पंजाबी होने पर गर्व है...'
भारती सिंह ने वीडियो में आगे कहा, ''मैं अपने दोस्त के साथ कॉमेडी कर रही थी लेकिन अगर इससे किसी भी वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं। मैं खुद एक पंजाबी हूं, मैं अमृतसर में पैदा हुई थी और मैं हमेशा इसका सम्मान करती हूं। मैं गर्व करती हूं कि मैं एक पंजाबी हूं।''

भारती सिंह पर हो सकती है FIR
आज तक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक दाढ़ी-मूंछों पर भारती सिंह के कमेंट को लेकर एसजीपीसी कॉमेडियन के खिलाफ एफआईआर करवा सकते हैं। एसजीपीसी ने साफ किया है कि वह भारती सिंह के खिलाफ इस मामले को लेकर एफआईआर करवाएगी। एसजीपीसी के प्रवक्ता के हवाले से आज तक ने लिखा है, ''भारती सिंह की इस टिप्पणी पर सिख समुदाय के लोग नाराज हैं। भारती ने सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है।''












Click it and Unblock the Notifications