Bharti Singh Baby News: 41 साल की उम्र में कॉमेडियन भारती सिंह ने दूसरे बच्चे को दिया जन्म

Bharti Singh Baby News: मशहूर टेलीविजन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोकप्रिय दंपति भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। सूत्रों के अनुसार, आज सुबह भारती सिंह ने एक बेटे को जन्म दिया है। दूसरे बच्चे के आगमन से यह जोड़ा बेहद खुश है और परिवार में उत्सव जैसा माहौल बन गया है। करीबी लोगों का कहना है कि मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

Bharti Singh Baby News

परिवार में जश्न का माहौल
इस खुशखबरी के बाद भारती और हर्ष के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। घर के सदस्य और करीबी रिश्तेदार इस नए मेहमान के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि परिवार इस पल को बेहद खास मान रहा है, क्योंकि पहले बच्चे के बाद यह उनके जीवन का एक और महत्वपूर्ण अध्याय है।

अब तक नहीं हुई आधिकारिक घोषणा
हालांकि इस खुशखबरी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं, लेकिन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या सोशल मीडिया पोस्ट साझा नहीं की गई है। दोनों आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी के खास पलों को फैंस के साथ साझा करते रहे हैं, ऐसे में जल्द ही इस खुशखबरी की आधिकारिक पुष्टि की उम्मीद की जा रही है। बता दें, हर्ष और भारती ने 2017 में शादी की थी। इस शादी से उन्हें एक लड़का भी है। जिसे भारती गोले के नाम से पुकारती हैं।

प्रशंसकों में बढ़ी उत्सुकता
जैसे ही बेटे के जन्म की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर भारती और हर्ष के प्रशंसकों में उत्सुकता बढ़ गई। फैंस उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और पहले से ही शुभकामनाओं के संदेश भेजने लगे हैं। कई लोग यह जानना चाहते हैं कि कपल अपने दूसरे बच्चे का नाम कब और कैसे साझा करेगा।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम
भारती सिंह देश की सबसे लोकप्रिय कॉमेडियन्स में से एक हैं, जबकि हर्ष लिंबाचिया एक सफल लेखक और निर्माता के रूप में पहचान रखते हैं। यह जोड़ी 'हुनरबाज़: देश की शान', 'खतरा खतरा खतरा', 'हम तुम और देम' और 'लाफ्टर शेफ्स' जैसे कई चर्चित शोज़ का हिस्सा रह चुकी है। ऑन-स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ-स्क्रीन भी दोनों की बॉन्डिंग दर्शकों को खूब पसंद आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+