सारा अली खान ने भाई इब्राहिम अली खान को ऐसे किया भाईदूज विश, इंस्टाग्राम पर किया स्पेशल पोस्ट

Bhai Dooj 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान फिल्मों में एक्टिंग के साथ साथ अपने परिवार और दोस्तों को भी पूरा समय देती हैं। उन्हें अक्सर परिवार के साथ समय बिताते हुए देखा जाता है। सारा अली खान अपने पिता सैफ अली खान और भाई इब्राहिम अली खान के ज्यादा करीब हैं। सारा अपने भाई इब्राहिम के साथ भी अक्सर स्पॉट होती हैं। वह अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ एक बेहद प्यारा बॉन्ड शेयर करती हैं। वह कई बार अपने भाई के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं आज भाईदूज के मौके पर भी सारा ने अपने भाई के लिए एक बेहद प्यारा पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

सारा ने भाई इब्राहिम को दी भाईदूज की बधाई
सारा अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने भाई इब्राहिम के साथ खूबसूरत फोटोज का एक कोलाज शेयर किया है। इस फोटो में दोनों की कई क्यूट सी तस्वीरें मौजूद हैं। साथ ही दोनों की एक बचपन की तस्वीर भी नजर आ रही है। इस कोलाज में दोनों भाई बहन का प्यार साफ दिखाई दे रहा है। इस पोस्ट के जरिए सारा अली खान ने इब्राहिम को भाई दूज भी विश किया है।

Sara Ali Khan

सारा अली खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
सारा अली खान हाल ही में करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण 8' में नजर आई थीं। इस शो में वह अपनी दोस्त अनन्या पांडे के साथ गेस्ट बनकर पहुंची थीं। आपको बता दें कि सारा अली खान जल्द ही फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। ये फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी।

इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी का रिलेशन
वहीं अगर सारा अली खान के भाई ब्राहिम अली खान की बात करें तो वह फिलहाल बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन लाइमलाइट में छाए रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी बहन के साथ बॉलीवुड की पार्टीज और इवेंट्स का हिस्सा बनते रहते हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। आपको बता दें कि इब्राहिम अली खान का नाम कई बार टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के साथ जुड़ चुका है। दोनों अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते भी देखे जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+