'गोरी मैम' के पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, सौम्या टंडन को देख फैंस की बढ़ी टेंशन, जानें क्या हुई बात

Saumya Tandon Post: हाल ही में फैंस उस वक्त शॉक हो गए, जब भाभी जी घर पर हैं, सीरियल की गोरी मैम ने एक ऐसा पोस्ट डाला, जो काफी डरा देने वाला था। एक्ट्रेस ने ऐसा क्या पोस्ट किया, चलिये जानते हैं।

सौम्या टंडन टंडन को शो में फैंस का खूब प्यार मिला है। शो से उन्होंने अच्छी खासी पहचान बनाई है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। मगर हाल ही में एक्ट्रेस ने फैंस को तब डरा दिया, जब अस्पताल के बेड से उनकी तस्वीरें सामने आईं।

Bhabhi ji Ghar par Hain

सौम्या टंडन की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें उनके हाथ पर ड्रिप लगी हुई हैं। वे अस्पताल के बेड पर हैं। एक्ट्रेस का इलाज चल रहा है। मगर उनके इस पोस्ट ने फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया।

सौम्या ने फैंस को हेल्थ अपडेट भी दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा कि फोटोज हमेशा सुंदर नहीं होतीं औऱ जिंदगी हमेशा मुस्कुराती नहीं रहती। रिकवरी हो रही है औऱ जल्द ही फिट होकर उभरेंगे । आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

फैंस ने ये तस्वीरें देखीं तो वे कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की कामना करने लगे। एक ने कहा कि आप बस जल्द से जल्द ठीक हो जाइये। वहीं कई लोगों ने एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर कंसर्न जताया। एक ने कहा कि आप सेहतमंद हो जाइये जल्दी।

बताते चलें कि अनीता भाभी के किरदार से सौम्या टंडन 'भाभी जी घर पर हैं' सीरियल से फेमस हुई थीं। मगर फिर उन्होंने शो को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस ने साल 2020 में शो को अलविदा कहा था। इससे फैंस भी काफी निराश हो गए थे कि अब उन्हें शो में अपनी फेवरेट भाभी जी नहीं दिखेंगी। फिलहाल सौम्या ने सिनेमा से भी दूरी बना रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+