'भाभीजी' को किसने दी थी धमकी? एक शो ने पलट दी सौम्या टंडन की किस्मत, इस बात का है पछतावा

Bhabhi ji ghar par hai Saumya tandon: सौम्या टंडन को भाभीजी घर पर हैं सीरियल में भाभीजी के किरदार में फैंस ने ढेर सारा प्यार दिया। खूबसूरत और एकदम फिट सौम्या इस किरदार के लिए मेकर्स की हमेशा से ही पहली पसंद थी। मगर क्या आप जानते हैं कि सौम्या इस रोल को करने के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं थी। बल्कि आलम ये था कि सौम्या ने आखिरी मौके पर बैक स्टैप लेने की भी सोची थी।

जी हां! शो जब शुरू होने वाला था और इसे तकरीबन एक ही हफ्ता बचा था तो सौम्या ने मेकर्स से कहा कि वे शो छोड़ देना चाहती हैं। इसकी वजह थी सौम्या का ये सोचना कि इस सीरियल को करने के बाद उनका करियर एकदम खत्म हो जाएगा। सौम्या को यही लगता था कि उनका करियर डूब जाएगा। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड से इस बारे में बात भी की।

Bhabhi ji ghar par hai

Digital Commentary संग बातचीत में सौम्या ने बताया कि बात करने के बाद वे इस नतीजे पर पहुंची कि वे इस शो को छोड़ देंगी। इसके बाद सौम्या मेकर्स के पास गईं और कहा कि वे इस शो को नहीं करना चाहती हैं। मगर जैसा कि शो शुरू होने ही वाला था तो मेकर्स भड़क गए और बोले कि अगर वे ऐसा करती हैं तो उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा।

सौम्या इन पचड़ों में नहीं पड़ना चाहती थीं ऐसे में उन्होंने शो करने के लिए हामी भर दी। और देखते ही देखते सौम्या को ये अहसास हुआ कि वे इसी शो के लिए बनी हैं। शो में सौम्या को इतना प्यार मिला। दर्शकों को भाभीजी के किरदार में सौम्या बहुत पसंद आईं।

मगर फिर सौम्या ने काफी लंबे समय तक शो करने के बाद आखिरकार इसे अलविदा कह ही दिया। इस बार सौम्या को रोकने की दोबारा कोशिश हुई मगर एक्ट्रेस ने एक ना सुनी और शो को टाटा बाय बाय कह दिया। सौम्या ने बताया कि एक एपिसोड से उन्हें अच्छा खासा पैसा मिलता था ऐसे में ये काफी मुश्किल भी था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+