विजय देवरकोंडा, प्रकाश राज समेत 29 हस्तियों पर ED का शिकंजा, जल्द होगी गिरफ्तारी! किस मामले में फंसे?
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को एक्टर विजय देवरकोंडा और राणा दग्गुबती सहित 29 फेमस स्टार्स के खिलाफ कथित सट्टेबाजी ऐप घोटाले में शामिल होने के आरोप में मामला दर्ज किया। इस मामले में प्रकाश राज, मंचू लक्ष्मी, निधि अग्रवाल, अनन्या नगल्ला और श्रीमुखी शामिल जैसे स्टार्स भी शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि ईडी का मामला हैदराबाद साइबर अपराध पुलिस द्वारा दर्ज की गई एक FIR पर बेस्ड है। यह मामला Prevention of Money-Laundering Act, 2002(पीएमएलए) के तहत उल्लंघनों से संबंधित है। ईडी ने उन सभी लोगों को इस मामले में घेर है, जिन्होंने सट्टेबाजी प्लेटफार्मों को सपोर्ट किया है।

पुलिस ने तेलंगाना में कई मशहूर हस्तियों, जिनमें स्टार्स और यूट्यूबर के खिलाफ अवैध सट्टेबाजी ऐप्स का समर्थन करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। ये रिपोर्ट बिजनेसमैन फणींद्र सरमा की शिकायत पर दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, ये सट्टेबाजी ऐप्स अपने प्लेटफार्मों पर बड़ी मात्रा में धन का प्रबंधन करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप व्यक्तियों, विशेष रूप से मध्यम और निम्न-वर्ग के परिवारों को भारी वित्तीय नुकसान होता है। ये अवैध प्लेटफार्म कई परिवारों (विशेष रूप से मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग) को संकट में डाल रहा है।
FIR में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर ऐसे ऐप्स का समर्थन करने से आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को इन ऐप्स में पैसा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे भारी वित्तीय अस्थिरता होती है। आगे ये भी बताया गया कि ये हस्तियां ऐसे अवैध ऐप्स को बढ़ावा देने के लिए उनसे पैसे लेती हैं। ईडी ने मामले में एक ईसीआईआर दर्ज किया है और मामले की जांच करेगी। महादेव ऐप मामले में भी ईडी ने कई मशहूर हस्तियों से पूछताछ की है।
ईडी द्वारा बुक किए गए 29 व्यक्तित्व कौन हैं?
1. राणा दग्गुबाती 2. प्रकाश राज 3. विजय देवरकोंडा 4. मंचू लक्ष्मी 5. प्रणिता सुभाष 6. निधि अग्रवाल 7. अनन्या नगल्ला 8. सिरी हनुमंथ 9. श्रीमुखी 10. वर्षिणी साउंडरराजन 11. वासंती कृष्णन 12. शोभा शेट्टी 13. अमृता चौधरी 14. नायनी पावनी 15. नेहा पठान 16. पांडु 17. पद्मावती 18. इमरान खान 19. विष्णु प्रिया 20. हर्षा साई 21. भैया सनी यादव 22. श्यामला 23. टेस्टी तेजा 24. रीथु चौधरी 25. बंडारू सेशायनी सुप्रीता 26. सट्टेबाजी प्लेटफार्मों के संचालक 27. किरण गौड 28. सोशल मीडिया प्रभावित अजय, सनी और सुधीर 29. यूट्यूब चैनल 'लोकल बॉय नानी'।












Click it and Unblock the Notifications