Aindrila Sharma Passes Away: नहीं रहीं बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा, हार्ट अटैक से हारी जिंदगी की जंग
बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा का 24 वर्ष में निधन हो गया है।
Aindrila Sharma Demise: सिनेमा जगत में इन दिनों लगातार एक के बाद एक यंग एक्टर्स की मौत की खबरें सामने आ रही हैँ। इसी कड़ी में अब एक और बुरी खबर सामने आई है कि मशहूर बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा का निधन हो गया। एक्ट्रेस ने महज 24 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। जिसके बाद से एक्ट्रेस के परिवार में शोक की लहर है। वहीं फैंस भी उनके निधन की खबर सुनकर काफी हैरान हैं।
Recommended Video

एक्ट्रेस को आया हार्ट अटैक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि एंड्रिला शर्मा लंबे समय से बीमार थीं। एक्ट्रेस को 15 नवंबर को हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद एक्ट्रेस की हालत और भी ज्यादा बिगड़ गई। आलम ये रहा कि एंड्रिला शर्मा की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा। लेकिन, इन तमाम कोशिशों के बावजूद भी एक्ट्रेस की जान नहीं बच पाई और 20 नवंबर की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
एंड्रिला का करियर
एंड्रिला शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। वह बॉयफ्रेंड सब्यसाची चौधरी के साथ ही फोटोज शेयर करती थीं। हाल ही में उनके ब्वॉयफ्रेंड ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की कामना की थी। बता दें कि एंड्रिला ने छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। मशहूर सीरियल्स झूमर से एंड्रिला शर्मा ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को फैंस श्रद्धांजलि दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications