नुसरत जहां को मिली अस्पताल से छुट्टी, पति नहीं ये एक्टर बच्चे को गोद में लेकर गए घर
बेटे के जन्म के बाद नुसरत जहां को मिली अस्पताल से छुट्टी, ये एक्टर दिखे साथ, बच्चे को गोद में लेकर गए
कोलकाता, 31 अगस्त: बंगाली एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां को बेटे के जन्म के पांच दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल से निकलकर कार में बैठकर घर जाती नुसरत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। अस्पताल से जाती हुई नुसरत के साथ एक्टर यश दासगुप्ता भी थे। यश ही नुसरत के बेटे को गोद में उठाए हुए थे।
Recommended Video

26 अगस्त को दिया था बेटे को जन्म
नुसरत जहां ने 26 अगस्त को पार्क स्ट्रीट स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल भगीरथी में बेटे को जन्म दिया था। नुसरत को सोमवार दोपहर भागीरथी अस्पताल से छुट्टी मिल गई। नुसरत के काफी दिन से पति निखिल जैन से रिश्ते ठीक नहीं हैं। ऐसे में निखिल अस्पताल में उनके साथ नहीं थे। अस्पताल में नुसरत के साथ एक्टर यशगुप्ता ही लगातार देखे गए, जो छुट्टी के वक्त भी बच्चे को गोद में लिए हुए थे। एक्टर यशगुप्ता को उनका ब्वॉयफ्रेंड भी कुछ लोग कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर नुसरत और यश का यह वीडियो वायरल हो रहा है।
नुसरत ने ईशान रखा है बेटे का नाम
नुसरत के बेटे के जन्म के बाद यश ने जानकारी साझा करते हुए कहा था कि जो लोग नुसरत के स्वास्थ्य के बारे में जानना चाह रहे थे उनके लिए, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बेटे के जन्म के बाद नुसरत ने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया। उन्होंने अपने बेटे का नाम ईशान रखा है।
कोलकाता की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बच्चे के जन्म के बाद ही सोशल मीडिया के जरिए नुसरत को बधाई दी है। एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती और एक्टर प्रसनजीत चटर्जी ने भी उनको बधाई दी।

अपने रिश्तों को लेकर भी चर्चा में नुसरत
नुसरत जहां लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ और प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। वह अपने पति निखिल जैन से काफी समय से अलग रह रही हैं। साल 2019 में नुसरत जहां ने बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ तुर्की में शादी की थी। दोनों अब अलग हो गए हैं। निखिल जैन के साथ अलगाव के साथ ही नुसरत जहां को लेकर चर्चा है कि यश दासगुप्ता के साथ वो रिश्ते में हैं।












Click it and Unblock the Notifications