शाहरुख खान की 'जवान' के ट्रेलर रिलीज से पहले बड़ा धमाका, अमेरिका में रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग, जानें आंकड़ें
Jawan Advance Booking: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। हालांकि रिलीज होने से पहले ही ये फिल्म लोगों के बीच धूम मचाने लगी है। किंग खान की इस फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही टिकट की एडवांस हुकिंग के मामले में नए रिकॉर्ड बना लिए हैं। फिल्म ने अमेरिका में रिलीज होने से पहले ही एडवांस बुकिंग के तौर पर करोड़ों रुपए की कमाई कर ली है।
'जवान' की अमेरिका में एडवांस बुकिंग
ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन के अनुसार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' ने संयुक्त राज्य अमेरिका में 450 स्थानों पर एडवांस बुकिंग में लगभग 2 करोड़ रुपए की कमाई की है। अमेरिका बेचे गए टिकटों की कुल संख्या 13750 बताई जा रही है। आपको बता दें कि फिल्म 'जवान' की एडवांस बुकिंग अमेरिका में मूवी के रिलीज से 20 दिन पहले ही शुरू हो गई थी। भारत में ये अभी शुरू नहीं हुई है। कुछ अन्य सेंटर्स ने भी फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है।

एडवांस बुकिंग में की 2 करोड़ की कमाई
ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने ट्वीट करते हुए लिखा है- फिल्म 'जवान' के ट्रेलर लॉन्च से पहले ही इस मूवी ने अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग में ही 2 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि भारत में अभी तक एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं।
'पठान' से भी बेहतर है 'जवान' की एडवांस बुकिंग
जानकारी के अनुसार अमेरिका में एडवांस बुकिंग के ये आंकड़े फिल्म 'पठान' से भी बेहतर हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने वर्ल्डवाइड 1050.05 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। ऐसे में अनुमान यही है कि किंग खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' इस आंकड़े को भी पार कर जाएगी। फिलहाल फिल्म 'जवान' सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोग फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications