सलमान खान से पहले इन बॉलीवुड हस्तियों को मिल चुकी है जान से मारने की धमकी, जानें वजह
सलमान खान से पहले इन बॉलीवुड हस्तियों को मिल चुकी है जान से मारने की धमकी, जानें वजह
मुंबई, 06 जून: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक अनजान शख्स से धमकी भरा लेटर मिला है। इसके बाद सलमान खान और उनके पिता की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। ये लेटर सलमान के पिता को पार्क की उस बेंच पर मिला जहां वो हर दिन वॉक करने के बाद बैठते हैं। इसमें लिखा था मुसेवाला बना दिए जाओगे सलमान खान। मूसेवाला वो ही पंजाबी सिंगर है जिनकी गोली मार कर हत्या कर दी गई है। ये पहला मौका नहीं है कि जब बॉलीवुड की किसी नामी हस्ती को ऐसी धमकी मिली है, इससे पहले महानायक अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, कंगना रनौत, करण जौहर समेत कई फिल्मी हस्तियों को ऐसी धमकी मिल चुकी है। आइए जानते हैं क्यों और क्या मिली थी इन्हें धमकियां?

सलमान खान
सलमान खान को जोधपुर काला हिरण मामले में भी जान से मारने की धमकी मिली थी। पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ के एफबी पर लिखी गई पोस्ट में लिखा था सलमान सोच रहे वो कानून से ऊपर हैं, लेकिन बिश्नोई समुदाय और सुओपू पार्टी ने आप को मौत की सजा दी है। इसके अलावा 2018 में सलमान खान को लेकर मुंबई पुलिस के पास धमकी भरा कॉल आया था जिसमें कहा गया था "सलमान खान मारा जाएगा"
।
Recommended Video

अमिताभ बच्चन
वर्ष 2010 में अमिताभ बच्चन को एक ब्लॉगर ने केवल उनको ही नहीं पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। लंबे समय तक बिग बी ने इस धमकी को नजरंदाज किया लेकिन बाद में जब अति हो गई तो उन्होंने ब्लॉगर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके एक बार अमिताभ बच्चन के घर के बार बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी भरा फोन काल आया था जिसके बाद तीन लोगों को अरेस्ट भी किया गया था।

शाहरुख खान
शाहरुख खान को भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। एक बार उनके घर मन्नत को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। घर के बाहर बम लगाए जाने की बात कही गई थी। इस मामले में एक शख्स को अरेस्ट भी किया गया था।

आमिर खान
आमिर खान को 'सत्यमेव जयते' के पहले सीजन में जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद उन्होंने बुलेट प्रूफ कार ली थी।

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार का किस्सा ही अलग है उन्हें अपने घर की बाई को काम से हटाने पर गैंगस्टर रवि पुजारी से जान से मारने की धमकी दी गई थी। एक्टर ने शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन पुलिस को कोई सक्सेज नहीं मिली थी।

करण जौहर
करण जौहर ने अपनी किताब में इस बात का खुलासा यिका है कि उन्हें अबु सलेम से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इस धमकी में कहा गया था कि अगर वो शुक्रवार को फिल्में रिलीज करेंगे तो उन्हें मार दिया जाएगा। जबकि बॉलीवुड की फिल्में शुक्रवार को ही सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं।

अरिजीत सिंह
मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह को अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी ने पांच करोड़ की मांग के साथ अपने लिए फ्री में दो स्टेज शो करने की डिमांड की थी फिर पुलिस कम्पलेन करवाई गई थी लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिंगर ने रवि पुजारी के खिलाफ कोई भी शिकायत दर्ज करवाने से इंकार किया था। इसके अलावा रिपोर्ट के अनुसार सोनू सूद निमग को गैंगस्टर छोटा शकील ने जान से मारने की एक बार धमकी मिली थी और सोनू सूद को उनकी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को वर्ल्ड टूर को बदलने को कहा था।

कंगना रनौत
बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल पर वर्ष 2007 में एक लड़के ने एसिड फेंक दिया था जिसके बाद कंगना ने शिकायत दर्ज करवाई तो उस लड़के ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा एक बार और कंगना रनौत ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि भटिंडा के एक भाई ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। वहीं कंगना अपने बेबाक बयानों के कारण आए दिन लोगों के निशाने पर रहती हैं और उनको धमकियां मिलती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications