Rashmika Mandanna ही नहीं, ये एक्ट्रेस भी हो चुकी हैं डीपफेक का शिकार, बोलीं- '15 साल की उम्र में मुझे...'
Janhvi Kapoor Deepfake: साउथ इंडस्ट्री से बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने वाली मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना तब सबसे ज्यादा चर्चा में आई जब वह डीपफेक का शिकार हुई थीं। एक्ट्रेस ने इस मामले में सख्त कदम उठाते हुए शिकायत भी दर्ज कराई। यहां तक कि कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उनका खू सपोर्ट भी किया। इस बीच अब जाह्नवी कपूर ने डीपफेक को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। जो कि साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से महज 5 सालों में उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। अब हाल ही में फिल्म कंपेनियन को दिए इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया।

जाह्नवी कपूर ने बताया कि वह महज 15 साल की उम्र में डीपफेक का शिकार हुई थीं। एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि, 'उस वक्त मैं छोटी थी और मेरी उम्र केवल 15 साल थी। मेरी नजर एक ऐसी तस्वीर पर पड़ी, जिसमें मेरी छवि का गलत इस्तेमाल किया गया। ये सब मेरे लिए बेहद अजीब था, लेकिन मैंने इस मामले पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं थी, क्योंकि अगर मैं ऐसा करती तो मामले को और हवा मिलती।'
जाह्नवी ने आगे कहा कि, 'अगर मैं उस वक्त इस मामले में आवाज उठाती तो हर किसी को लगता कि मैं लोगों का केवल ध्यान खींच रही हूं। लेकिन एक स्टार किड होने के नाते मुझे हमेशा से पता था कि इन सब चीजों से भी गुजरना पड़ेगा। इसलिए मैंने कोई एक्शन ना लेते हुए इन सब बातों को इग्नोर किया।'
जाह्नवी ने आगे रश्मिका मंदाना के डीपफेक पर अपनी राय दी। एक्ट्रेस ने रश्मिका की तारीफ करते हुए कहा कि, 'मुझे लगता है रश्मिका जहां से ताल्लुक रखती हैं उनके हिसाब से ऐसे मामलों में आवाज उठाना जरूरी है। मैं उनकी सराहना करती हूं जिस तरह से उन्होंने बेबाक अंदाज में इसके खिलाफ सख्त कदम उठाया।' बता दें कि, रश्मिका के बाद आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और काजोल जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस डीपफेक का शिकार हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications