Jawan से पहले शाहरुख खान ने इस फिल्म के लिए मुंडवाया था सिर, 28 साल पहले हुई थी रिलीज

शाहरुख खान की फिल्म जवान का प्रीव्यू सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस फिल्म में किंग खान ने अपना सिर मुंडवाया हुआ है। लेकिन ये कोई पहली बार नहीं जब शाहरुख अपनी फिल्म में गंजे दिखाई दिए।

Shah Rukh Khan Bald Look: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में एक्टर के कई अवतार देखने को मिले लेकिन सबसे फैंस उनके गंजे लुक को लेकर काफी चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने अपने इस लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

जवान से पहले इस फिल्म के लिए गंजे हुए थे शाहरुख
फिल्म जवान में शाहरुख खान के डिफरेंट लुक्स की काफी तारीफ हो रही है। सबसे ज्यादा लोग उनके गंजे लुक से काफी इंप्रेस हुए। बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं जब किंग खान ने किसी फिल्म के लिए अपना सिर मुंडवाया हो। बल्कि इससे पहले भी वो फिल्म गुड्डू के लिए गंजे हो चुके हैं।

Shah Rukh Khan

साल 1995 में रिलीज हुई थी फिल्म
कहा जा रहा है कि, 34 साल के लंबे करियर में शाहरुख खान ने 'जवान' में पहली बार कोई गंजा किरदार निभाया है। लेकिन ऐसा नहीं है। साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म गुड्डू के लिए एक्टर गंजे हो चुके हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक लड़के का किरदार निभाया था जिसे दिमाग में एक ट्यूमर पाया गया था। हालांकि बाद में ये लड़का ऑपरेशन करा कर ठीक हो जाता है। लेकिन इस फिल्म को करने के लिए शाहरुख खान राजी नहीं थे।

डायरेक्टर के कहने पर शाहरुख हुए थे राजी
शाहरुख खान ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने यह फिल्म मजबूर में की थी। फिल्म गुड्डू के डायरेक्ट प्रेम ललवानी ने उनसे यह फिल्म करने की रिक्वेस्ट की थी। इतना ही नहीं वह एक्टर के सामने रोने लगे थे क्योंकि यह घटना डायरेक्टर के बेटे के साथ हुई थी। ये सब देखकर किंग खान मना नहीं कर पाए और उन्होंने फिल्म करने के लिए हां कह दिया।

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म जवान में दिखाई देंगे। जिसमें एक्टर के साथ पहली बार साउथ एक्ट्रेस नयनतारा स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+