अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन से पहले रणवीर शौरी ने शर्मिंदा होते हुए मांगी माफी, प्रभु श्रीराम पर कही ये बात

Ram Mandir Ranvir Shorey: अयोध्या के राम मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह आगामी 22 जनवरी 2024 को आयोजित किया गया है। वहीं इस कार्यक्रम से कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी ने माफी मांगी है और अयोध्या व भगवान राम पर कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर सब हैरान हो गए हैं। रणवीर शौरी ने अयोध्या में राम मंदिर के बनने पर अपनी पहली धारणा को लेकर माफी मांगी है।

रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी
आपको बता दें कि रणबीर शौरी पहले अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के खिलाफ थे और चाहते थे कि वहां कोई अस्पताल या स्मारक बनाया जाए। लेकिन अब रणवीर शौरी ने अपनी इस राय के लिए सभी लोगों से माफी मांगी है और साथ ही एक बड़ा बयान भी दिया है।

Ranvir Shorey

22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन
आपको बता दें कि आगामी 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समारोह से पहले 15 जनवरी 2024 को गर्भ गृह में राम लला की मूर्ति को स्थापित किया जाएगा। वहीं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए करीब 8 हजार लोगों को न्यौता भेजा गया है, जिसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री से 7 और बॉलीवुड से 12 बड़े कलाकार शामिल होंगे।

रणवीर शौरी ने लिखा- मैं शर्मिंदा हूं
इस समय हर तरफ अयोध्या के राममंदिर के उद्घाटन को लेकर ही बातें हो रही हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरे ने सबसे माफी मांगी है। उन्होंने अपने ट्विटर (एक्स) हैंडल पर एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा है- शर्मिंदा हूं कि शांति के लिए मैं पहले कभी राम मंदिर के खिलाफ था।

'मुझे शर्म आती है, श्री राम के मूल्यों के लिए खड़ा नहीं हुआ'
रणवीर शौरी ने लिखा है- मैं उन कई हिंदुओं में से एक था, जो अयोध्या में राम मंदिर की बलि देने को तैयार थे, और चाहते थे कि उसकी जगह पर वहां या तो कोई स्मारक या अस्पताल बनाया जाए, जिससे हम समुदायों के बीच लंबे समय से चले आ रहे इस संघर्ष को समाप्त कर सकें। आज मुझे शर्म आती है कि मैं शांति की वेदी पर धर्म और धार्मिकता की बलि देने को तैयार था। मुझे शर्म आती है कि मैं मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम और उनके मूल्यों के लिए खड़ा नहीं हुआ।

मंदिर के लिए लंबी लड़ाई लड़ने वालों को दी बधाई
रणवीर शौरी ने आगे लिखा है- उन लोगों को बधाई, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। सत्य और न्याय के लिए ये लंबी और मुश्किल लड़ाई लड़ने वाले सभी लोगों को मैं बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। मैं भगवान राम से माफी मांगता हूं और प्रार्थना करता हूं कि वह मुझे भविष्य के लिए सद्बुद्धि दें। मैं प्रार्थना करता हूं कि धर्म हमारी इस महान भूमि पर अनंत काल तक कायम रहे और अपने साथ सभी भारतीयों के लिए स्थायी शांति और समृद्धि लाए। जय श्री राम।

लोगों ने की रणवीर शौरी की हिम्मत की तारीफ
रणवीर शौरी के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक तरफ जहां कंगना रनौत ने रणवीर शौरी के इस पोस्ट को लाइक किया है, वहीं बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने कमेंट करते हुए 'जय श्री राम' लिखा है। वहीं फैंस ने रणवीर शौरी से कहा है कि प्रभु श्रीराम की छाया में आने के लिए अभी देर नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+