सिर्फ 3500 रुपए में तैयार हो जाएगा अक्षय कुमार जैसा बेडरूम, पत्नी ट्विंकल खन्ना ने बताया तरीका

ट्वीक इंडिया के यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक नए वीडियो में, ट्विंकल खन्ना ने मास्टर बेडरूम को बेहतरीन तरीके से बदलने के बारे में कुछ बातें शेयर की हैं।

मुंबई, 18 जूनः बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की एक तरफ जहां लगातार दो फिल्में फ्लॉप साबित हुई हैं वहीं उनकी पत्नी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना अपने यूट्यूब चैनल पर कमाल कर रही हैं। लोग उनके डीआईवाई डिजाइन सीरीज स्पेसलिफ्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। उनके ट्वीक इंडिया चैनल पर काफी फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपने डीआईवाई डिजाइन सीरीज स्पेसलिफ्ट के लिए एक और मेकओवर वीडियो शेयर किया है। अपने घर की बालकनी और गेस्ट रूम का मेकओवर कैसे किया जाए इस पर टिप्स देने के बाद अब ट्विंकल ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि किराए के घर में मास्टर बेडरूम को ओयासिस ऑफ पीस (Oasis Of Peace) में कैसे बदल सकत हैं। एक्ट्रेस से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना ने अपने बेडरूम को साफ और शांत रखने के कई आसान तरीके बताए हैं। वहीं बेडरूम में कैसे खुद को खुश रख सकते हैं, इस पर उन्होंने लोगों को अच्छी जानकारी दी है।

यूट्यूब चैनल पर शेयर किया वीडियो

ट्वीक इंडिया के यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक नए वीडियो में, ट्विंकल खन्ना ने मास्टर बेडरूम को बेहतरीन तरीके से बदलने के बारे में कुछ बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया है कि बेडरूम का ये बदलाव महज 3,500 रुपए के बजट में किया जा सकता है। ट्विंकल ने कहा- हम सभी के लिए घर का बेडरूम एक स्वर्ग की तरह होता है। इसे शांत और साफ बनाए रखना एक बड़ा चैलेंज होता है। बंद दरवाजों के पीछे लॉन्ड्री का हैम्पर, सूटकेस का ताजमहल ... और बिस्तर पे गीला तौलिया रहना तो, घर घर की बात है।

अच्छी नींद के लिए अच्छा गद्दा जरूरी

अच्छी नींद के लिए अच्छा गद्दा जरूरी

ट्विंकल ने बताया कि एक मास्टर बेडरूम को शांत बनाने के लिए बेड पर अच्छी क्वालिटी वाला गद्दा होना जरूरी है। इसमें अपनी सुविधा और बेहतर नींद को ध्यान में रखते हुए निवेश जरूर करें। वहीं बेड के पीछे हेडबोर्ड जरूर रखना चाहिए। इससे आपको बेड पर टिककर बैठने में बड़ी सुविधा होती है। इसे आप खुद बनवा सकते हैं। इस वीडियो में हैडबोर्ड बनाने का तरीका भी बताया गया है।

बेडरूम में रखें पानी का जग

बेडरूम में रखें पानी का जग

इस वीडियो में ट्विंकल ने अपने लाइफ की स्ट्रगल को भी बताया है। उन्होंने बिस्तर के पास पानी से भरे जग को रखने की सलाह दी है। ट्विंकल ने इसके फायदे भी गिनाए हैं। उनके अनुसार रात में बार-बार पानी पीने से आपको टॉयलेट जाना पड़ता है। उन्होंने आगे कहा- इस तरह, हमारी वॉक के 2,000 कदम भी पूरे हो जाते हैं जबकि अन्य लोग खर्राटे लेते हैं।

अक्षय कुमार का कमरा सजाती हैं ट्विंकल

अक्षय कुमार का कमरा सजाती हैं ट्विंकल

आपको बता दें कि ट्विंकल खन्ना अपने यूट्यूब चैनल की नई सीरीज़ स्पेसलिफ्ट में दर्शकों को उनके घरों का मेकओवर करने के बारे में टिप्स देती रहती हैं। बेडरूम का मेकओवर इस सीरीज़ की तीसरी कड़ी थी। ट्विंकल अक्सर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करती हैं जिसमें वह अपने और अक्षय कुमार के घर को सजाती रहती हैं। वह खुद अक्षय कुमार का पर्सनल कमरा भी सजाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+