'सलमान खान का कुछ बुरा नहीं हो सकता', बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट का बड़ा दावा
Bebika Dhurve on Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर सिर्फ उनके परिवार वाले चिंता में हैं बल्कि उनके फैंस भी परेशान हैं। बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से सलमान खान को भी जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से सलमान खान को धमकी
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान को धमकी दी जा रही है और कहा जा रहा है कि अगर उन्होंने काले हिरण शिकार मामले को लेकर माफी नहीं मांगी तो उनकी हालत भी बाबा सिद्दीकी जैसी होगी।

सलमान खान को लेकर बेबिका धुर्वे का रिएक्शन
इसी बीच सलमान खान की जिंदगी पर मंडराने वाले खतरे को लेकर बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट बेबिका धुर्वे ने अपना रिएक्शन दिया है। बिग बॉस ओटीटी 2 की कंटेस्टेंट रह चुकीं बेबिका धुर्वे ने वायरल बॉलीवुड से बातचीत करते हुए सलमान खान की सुरक्षा को लेकर कहा है- सलमान सर के साथ कुछ बुरा नहीं हो सकता क्योंकि उन्होंने बहुत नेक काम किए हैं।
'जो लोग अच्छा काम करते हैं, उनके साथ बुरा नहीं होता'
बेबिका धुर्वे ने कहा है- जो लोग अच्छा काम करते हैं, दरियादिल होते हैं उनके साथ कभी बुरा नहीं होता। मुझे लगता है कि वो काफी नेक दिल इंसान हैं, उनके कर्म बहुत ऊंचे हैं। मैं विश्वास रखती हूं कि चीजें जल्द ही ठीक हो जाएंगी और मैं यही दुआ करती हूं।
बाबा सिद्दीकी की मौत पर बेबिका का बयान
बेबिका धुर्वे ने इस दौरान बाबा सिद्दीकी की मौत पर भी अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा- जब मैं ऐसी खबरें सुनती हैं तो दिल बहुत दुखता है। बाबा सिद्दीकी की मौत की खबर से मैं परेशान हूं। बड़े दिल वाले इंसानों को खोना बहुत दुखदायी है, हम ऐसे लोगों को बिल्कुल भी खोना नहीं चाहते हैं। मैं बस दुआ करती हूं कि सबकुछ ठीक हो जाए।
सलमान खान को फिर से मिली धमकी
खबर है कि इस बार ट्रैफिक कंट्रोल को भेजे गए मैसेज में धमकी लिखी मिली है। मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज मिला है जिसमें लॉरेंस बिश्नोई के साथ लंबे समय से चल रहे विवाद को निपटाने के लिए सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है।
मुंबई ट्रैफिक पुलिस को भेजा गया मैसेज
कथित तौर पर बिश्नोई गैंग के मैसेज में धमकी दी गई है कि अगर सलमान खान ने 5 करोड़ रुपए नहीं दिए, तो उनका हाल पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी से भी खराब होगा। आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी की हाल ही में हत्या कर दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications