राजनाथ सिंह से मीटिंग के बाद सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' पर टेंशन बढ़ी, भाईजान ने छोड़ा 'बिग बॉस 19'?
Battle of Galwan Tension: बिग बॉस 19 को सलमान खान सालों से होस्ट कर रहे हैं। शो की टीआरपी में सलमान खान की होस्टिंग ही सबसे बड़ी वजह है। मेकर्स भी नहीं चाहते हैं कि सलमान उनके इस शो को छोड़ें। इसलिए वो सलमान को मुंह मांगी फीस भी देते हैं। बिग बॉस 19 तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है। जिसमें शो अब रोमांचक मोड़ में भी आ गया है।
सलमान ने इस सीजन के दो वीकेंड का वार होस्ट किए हैं। लेकिन तीसरा वीकेंड का वार वो नहीं होस्ट करेंगे। उनके बदले में दो नए होस्ट बिग बॉस के मेकर्स ने तैयार किए हैं। बताया जा रहा है कि सलमान बैटल ऑफ गलवान की वजह से इस एपिसोड को होस्ट नहीं करेंगे। हाल ही में खबर आई कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें फिल्म को लेकर खास हिदायत दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो तीसरा वीकेंड का वार सलमान खान की जगह अक्षय कुमार और अरशद वारसी होस्ट करेंगे। इसके साथ ही ये दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म Jolly LLB 3 को प्रमोट भी करेंगे। दरअसल, सलमान अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग जुटे हैं। वो इसकी शूटिंग लद्दाख में कर रहे हैं। ऐसे में हर हफ्ते मुंबई आना उनके लिए मुश्किल होगा। क्योंकि अक्टूबर में लद्दाख में भीषण ठंड पड़ना शुरू हो जाती है। ऐसे में मेकर्स फिल्म का लद्दाख शेड्यूल पूरा करना चाहते हैं। अभी सलमान खान फिल्म के क्लाइमैक्स को शूट कर रहे हैं। इन सभी कारणों से सलमान ने बिग बॉस 19 को फिलहाल के लिए छोड़ने का फैसला किया है। क्योंकि हर हफ्ते लद्दाख से मुंबई आना पॉसिबल नहीं है।
बता दें, अरशद का बिग बॉस से पुराना नाता है। 2006 में जब बिग बॉस की शुरुआत हुई थी, तब इसे अरशद ने ही होस्ट किया था। इसके लिए उन्हें 'इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड फॉर बेस्ट एंकर' का अवॉर्ड भी मिला था। हालांकि पहले सीजन के बाद अरशद ने दोबारा इसे कभी नहीं होस्ट किया। वो कई दफे इस शो में अपनी फिल्म को प्रमोट करने आए थे। अब 19 साल बाद वो फिर इस शो पर वापसी कर रहे हैं। देखना है दर्शक उनकी इस होस्टिंग को कितना पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications