'बैटमैन' के विलेन Tom Wilkinson की मौत, ऑस्कर नॉमिनेटेड एक्टर ने 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Tom Wilkinson Passed Away: ऑस्कर नॉमिनेटेड ब्रिटिश एक्टर टॉम विल्किंसन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि 75 वर्षीय एक्टर टॉम विल्किंसन का निधन हो गया है। एक्टर के परिवार की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि टॉम विल्किंसन की गत 30 दिसंबर 2023 (शनिवार) को घर पर अचानक मौत हो गई है।
टॉम विल्किंसन की हुई मौत
ब्रिटिश एक्टर टॉम विल्किंसन ने 'द फुल मोंटी', 'माइकल क्लेटन' और 'द बेस्ट एक्सोटिक मैरीगोल्ड होटल' जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था। वह फेमस फिल्म 'बैटमैन' में विलेन के किरदार में नजर आए थे। दिवंगत ब्रिटिश एक्टर टॉम विल्किंसन को दो बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। हालांकि उनकी मौत कैसे हुई इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

दो बार ऑस्कर के लिए हो चुके हैं नॉमिनेट
आपको बता दें कि टॉम विल्किंसन को साल 2001 में फिल्म 'इन द बेडरूम' में उनके काम के लिए बेस्ट एक्टर ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसके अलावा साल 2007 में रिलीज हुई क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'माइकल क्लेटन' में उनकी भूमिका के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर की कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। किया गया था।
अमेरिकी राजनीतिक हस्तियों के निभाते थे रोल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिवंगत एक्टर टॉम विल्किंसन ने फिल्मों में अक्सर अमेरिकी राजनीतिक हस्तियों के रोल निभाए हें। उन्हें राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के पिता के किरदार के लिए 'द केनेडीज' में एमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। टॉम विल्किंसन का जन्म साल 1948 में उत्तरी इंग्लैंड के यॉर्कशायर में हुआ था और उन्होंने अपने बचपन का कुछ टाइम कनाडा में मेंभी बिताया था।












Click it and Unblock the Notifications