Batman Val Kilmer Death: 'बैटमैन' वैल किल्मर की हुई मौत, जानें कैसे गई 65 साल के एक्टर की जान

Batman Val Kilmer Death: हॉलीवुड के मशहूर एक्टर वैल किल्मर को लेकर एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि बैटमैन का किरदार निभाकर पॉपुलर हुए एक्टर वैल किल्मर का निधन हो गया है। 65 वर्ष की उम्र में एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

एक्टर वैल किल्मर की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वैल किल्मर का निधन निमोनिया के चलते हुआ है। एक्टर के निधन की पुष्टि उनकी बेटी मर्सिडीज किल्मर ने की है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मर्सिडीज ने एसोसिएटेड प्रेस को भेजे ईमेल में बताया है कि वैल किल्मर की गत 1 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को मौत हो गई है।

Batman Val Kilmer Death

1 अप्रैल 2025 को हुई 'बैटमैन' की मौत

निधन के समय वैल किल्मर लॉस एंजिल्स में मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2014 में एक्टर को गले के कैंसर का पता चला था। हालांकि ट्रीटमेंट के बाद वह बिल्कुल ठीक हो गए थे। अब निमोनिया के चलते एक्टर की मौत हो गई है।

साल 1984 में वैल किल्मर ने की थी करियर की शुरुआत

जानकारी के अनुसार वैल किल्मर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1984 में फिल्म 'टॉप सीक्रेट' से की थी। उन्होंने 'टॉप गन', 'रियल जीनियस', 'विलो', 'हीट' और 'द सेंट' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

'बैटमैन फॉरएवर' मूवी में बैटमैन बने थे

-आपको बता दें कि वैल किल्मर ने फिल्म 'टॉप गन' में आइसमैन की भूमिका निभाई थी। वहीं 'बैटमैन फॉरएवर' मूवी में वह बैटमैन के रूप में नजर आए थे। उन्होंने सुपरहिट फिल्म 'द डोर्स' में जिम मॉरिसन की भूमिका निभाई थी।

-साल 2021 में अपने करियर पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'वैल' के आखिर में वैल किल्मर ने कहा था- मैंने खराब व्यवहार किया है लेकिन मैं बहादुर हूं। मैंने कुछ लोगों के साथ अजीब व्यवहार किया है। मैं इनमें से किसी से भी इनकार नहीं करता हूं और मुझे इसका कोई पछतावा भी नहीं है।

वैल किल्मर की आखिरी फिल्म

वैल किल्मर को आखिरी बार साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'टॉप गन: मेवरिक' में देखा गया था। इसमें उन्होंने आइसमैन की भूमिका निभाई थी। एक्टर के निधन के बाद पूरी हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+