बप्पी लहरी रखते थे अपनी सोने की चेन का नाम बड़ा ही खास, जानें कितना गोल्ड था उनके पास
मुंबई, 16 फरवरी। बॉलीवुड सिंगर और म्युजिक डॉयरेक्टर बप्पी लहरी आज दुनिया को सदा के लिए अलविदा कह गए। उनके जाने से संगीत प्रेमियों को तगड़ा झटका लगा है। 'डिस्को किंग' बप्पी अपने संगीत के लिए तो जाने जाते ही थे साथ उनका गोल्ड के प्रति लगाव हमेशा चर्चा में रहता था। हमेशा गले में कई मोटी-मोटी चेन, हाथों में भारी भरकम कड़े और कई अंगुठियों में हमेशा नजर आने वाले बप्पी लहरी के लिए ये आभूषण बहुत खास थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि बप्पी दा के पास जितनी भी चेन थी उन्होंने उनके बड़े ही खास नाम रखे थे।

गोल्ड किंग थे बप्पी लहरी
बप्पी लहरी जिन्होंने भारत को डिस्को डांसर गाना देकर भारतीयों डिस्को डांस सिखाया। अपनी गोल्ड ज्वैलरी के लिए फेमस बप्पी दा ने अपने हुनर से जितना नाम कमाया उतना ही धन भी कमाया। डिस्को किंग के साथ बप्पी लहरी गोल्ड किंग थे।

सोना पहनना लकी मानते थे बप्पी लहरी
बप्पी लहरी अपने लिए सोने का जेवर लकी मानते थे। उन्होंने एक बार बताया था कि जबसे मैंने गोल्ड पहनना शुरू की मेरे गाने हिट होने लगे। इसलिए उनके लिए उनके जीवन में सोना खासकर गले में पहनी जाने वाली सोने की चेन बहुत खास होती थी। उन्होंने अपनी सभी सोने की चेन के नाम रख रखे थे। इसके अलावा बप्पी लहरी के फेवरेट 'हॉलीवुड में एलविस प्रेस्ली थे जो सोने की चेन पहनते थे और बप्पी ने सोचा था कि अगर सक्सेज हुआ तो वो ऐसे ही सोना पहनेंगे।

बप्पी लहरी रखते थे अपनी सोने की चेन का बड़ा ही खास नाम
भगवान में अथाह आस्था रखने वाले बप्पी लहरी के पास जितनी गले में पहनने वाली चेन थी उसके नाम भी भगवान के नाम पर थे। जो बप्पी दा ने स्वयं रखे थे। जैसे उनकी चेन का नाम गणपति बप्पा, हरे कृष्णा, बालाजी, जय मां दुर्गा जैसे नाम थे।

मां ने गिफ्ट की थी पहली चेन जिसका रखा था ये नाम
बप्पी लहरी ने एक बार खुद एक साक्षात्कार में बताया था कि उन्हें पहली चेन जो उनकी मां से उन्हें गिफ्ट की उसका नाम हरे कृष्णा चेन था। उनकी पत्नी ने जो उन्हें चेन दी वो गणपति बप्पा गोल्ड चेन थी। चेन ही नहीं बप्पी लहरी के पास सोने के ब्रेसलेट और अंगुठियों का भी जबरदस्त कलेक्शन था।

हर साल धनतरेस पर खरीदते थे गोल्ड चेन
हर साल वो दिपावली के मौके पर धनतेरस के दिन सोने के लिए चेन ही खरीदते थे। लेकिन 2021 में उन्होंने चेन के नहीं खरीदी उसके बजाय कुछ और खरीदा था।

आखिरी बार खरीदी थी ये सोने की चेन
सोने का शौख रखने वाले बप्पी दा ने आखिरी बार सोने का टीसेट पिछले धनतेरस पर मिला था। जिसके बारे में बात करते हुए बप्पी लहरी ने खुद कहा था कि मेरे पास सोने की बहुत ज्वैलरी थी, मुझे एक सोने का टीसेट पसंद आया था। मेरी पत्नी मुझसे पूछा तो मैंने इस बार अपनी पत्नी को सोने का टीसेट गिफ्ट मांगा था जो वो उनके लिए धनतेरतस पर खरीद कर लाई थीं ।

बप्पी लहरी के पास है कितनी संपत्ति
2014 में बप्पी लहरी ने बंगाल से लोकसभा चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था। उस समय हलफनामें में बप्पी लहरी ने बताया था कि उनके पास 750 ग्राम सोने के आभूषण है। ये 2014 की बात है अब आठ सालों में उनके सोने में और भी संभवत: इजाफा हुआ होगा।

बप्पी लहरी एक कॉन्सर्ट के लिए इतना करते थे चार्ज, कितनी थी संपत्ति
चेक नॉलेज के अनुसार बप्पी लहरी के पास लगभग 22 करोड़ की संपत्ति थी। एक कॉन्सर्ट में 1 घंटे गाने के लिए बप्पी लहरी लगभग 25 लाख रुपये, और मूवी में एक गाने के लिए लगभग 10 लाख रुपये चार्ज करते थे। एक महीने में उनकी कमाई की बात करें तो 20 रुपये होती थी और सलाना इनकम 2.2 करोड़ थी।

लग्जरी लाइफ के थे शौकीन बप्पी लहरी
बप्पी लहरी की बड़ी ही रॉयल लाइफ थी। उन्होंने मुंबई में 2001 में एक आलीशान घर बनाया था। जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ होगी। कारों के भी खासे शौकीन थे, उनके पास बीएमडब्लू, ऑडी, टेल्सा जैसी दुनिया की 5 बेहतरीन कार का कलेक्शन था। उनके पास एक कार है जिसकी कीमत 55 लाख के करीब है।

आई एम ए डिस्को डांसर समेत इन गानों से मिली प्रसिद्धि
बप्पी दा के नाम से मशहूर, उन्हें 1980 और 1990 के दशक में एक बड़ी सफलता मिली थी। उन्हें आई एम ए डिस्को डांसर, यार बिना चैन कहां रे, तम्मा तम्मा लोगे, कोई यहां नाचे नाचे, ऊह ला ला जैसे गानों के लिए जाना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications