Balma Bada Nadaan 2 Trailer: 'बलमा बड़ा नादान 2' का दमदार ट्रेलर रिलीज, दिखेगा 'निरहुआ' का नया अंदाज
Balma Bada Nadaan 2 Trailer: भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अक्सर अपनी फिल्मों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। हालांकि उनके म्यूजिक एल्बम बहुत कम आते हैं।
'बलमा बड़ा नादान 2' का दमदार ट्रेलर रिलीज
इस बार निरहुआ अपनी नई फिल्म के जरिए फैंस को सरप्राइज देने वाले हैं। उनकी अपकमिंग मूवी का नाम, 'बलमा बड़ा नादान 2' है। इसका ट्रेलर गत 15 अगस्त 2025 को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है, जिसे देखकर दर्शकों की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है।

दिनेश लाल यादव का दिखेगा अलग अंदाज
ट्रेलर में दिनेश लाल यादव का बिल्कुल अलग रूप देखने को मिल रहा है। फिल्म में वह शुरुआत में एक पागल व्यक्ति का किरदार निभाते नजर आते हैं। बाद में उनकी शादी होती है और पत्नी उनकी जिंदगी को नई दिशा देती है। ट्रेलर ने ये साफ कर दिया है कि निरहुआ का ये लुक और किरदार दर्शकों को चौंकाने वाला है।
ट्रेलर के वीडियो नें मचाई धूम
फिल्म का ट्रेलर जीएमजे भोजपुरी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर किया गया है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है- धमाल मचाने आ रही है फिल्म 'बलमा बड़ा नादान 2', अभी इसका ट्रेलर देखें। इसके साथ ही दिनेश लाल यादव की प्रोफाइल को भी टैग किया गया है।
फिल्म 'बलमा बड़ा नादान 2' की स्टारकास्ट
-आपको बता दें कि जीएमजे यानी ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी इंडस्ट्री की एक बड़ी प्रोडक्शन कंपनी है, जिसका यूट्यूब चैनल भी इसी नाम से है। वहीं फिल्म 'बलमा बड़ा नादान 2' में निरहुआ के साथ एक्ट्रेस ऋचा दीक्षित मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इनके अलावा विजय महादेव गोस्वामी, संजय पांडे, पुष्पा वर्मा, मनोज सिंह टाइगर और कादिर शेख जैसे कलाकार भी फिल्म में अहम रोल निभा रहे हैं।
-इस फिल्म का निर्देशन और लेखन महमूद आलम ने किया है, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी महमूद आलम और समीर आफताब ने संभाली है। फिल्म के गानों को भोजपुरी के नामी सिंगर्स- नीलकमल सिंह, शिल्पी राज, कल्पना पटवारी और प्रियंका सिंह ने आवाज दी है। वहीं म्यूजिक मधुकर आनंद का है।
-ट्रेलर के जरिए दर्शकों को फिल्म की कहानी की हल्की झलक मिल चुकी है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। हालांकि, अभी मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में फैंस को इसके बड़े परदे पर आने का बेसब्री से इंतजार है। निरहुआ के करियर की ये फिल्म उनके फैंस के लिए खास सरप्राइज साबित हो सकती है, क्योंकि 'बलमा बड़ा नादान 2' में उनका नया और हटकर अंदाज दर्शकों को खूब लुभाने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications