क्या Badshah ने दूसरी पत्नी को किया टॉर्चर? शादी के 4 महीने में नई दुल्हन की लाइफ को बनाया नर्क? ईशा का खुलासा
Badshah: बॉलीवुड के फेमस रैपर और सिंगर बादशाह इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल उनकी दूसरी शादी में चल रही अनबन को लेकर सोशल मीडिया पर की तरह के चर्चे हो रहे थे। अब शादी को लेकर चल रही अटकलों के बीच, बादशाह की दूसरी पत्नी यानी पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी (Isha Rikhi) ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि वह अब तक इसलिए चुप थीं क्योंकि उन्हें अपने पति की 'ताकत और असर' से डर लग रहा था।
बादशाह से हुई शादी को लेकर ईशा रिखी का बड़ा खुलासा
ईशा रिखी ने कहा है कि आखिरकार उन्होंने डर के बजाय हिम्मत दिखाने का फैसला किया है और माना है कि काफी समय से उनकी जिंदगी में सब ठीक नहीं चल रहा था। ईशा रिखी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है और अपनी शादीशुदा जिंदगी में चल रहे तनाव को लेकर कई खुलासे किए हैं।

4 महीने बाद ही टूट रही है बादशाह की शादी? ईशा ने तोड़ी चुप्पी
-ईशा रिखी ने पोस्ट में लिखा है- कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनके निशान बाहर से दिखाई नहीं देते। मैं अब तक चुप रही क्योंकि मुझे डर था। मुझे अपने पति के असर, ताकत और बाकी चीजों से घबराहट होती थी और मैंने खुद को ये यकीन दिला लिया था कि चुप रहना ही सबसे सुरक्षित है।
-ईशा रिखी ने आगे लिखा है- चुप रहने का मतलब कभी भी मंजूरी देना नहीं था। ये तो बस जिंदा रहने का एक तरीका था। आज, मैं डर के बजाय हिम्मत को चुन रही हूं। अभी मैं पूरी कहानी बताने के लिए तैयार नहीं हूं लेकिन अब मैं ये दिखावा बंद करने के लिए तैयार हूं कि सब कुछ ठीक था।
इंडस्ट्री के दोस्तों ने किया ईशा रिखी का सपोर्ट
ईशा रिखी के इस पोस्ट के बाद इंडस्ट्री से उनके कुछ दोस्तों ने उन्हें जमकर सपोर्ट किया है। एक्टर और बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबूल ने लिखा है- तुम मजबूत हो, डरो मत। वहीं एक्टर प्रियाल गोर ने लिखा है- लव यू इशू, मैं तुम्हारे साथ हूं। इसके अलावा एक्ट्रेस और मॉडल चेतना पांडे ने लिखा है- कभी डरना मत।
बादशाह और ईशा रिखी के बीच क्यों हुई अनबन?
-रैपर बादशाह और ईशा रिखी के बीच अनबन की अफवाहें तब शुरू हुई थीं, जब ईशा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उनकी जिंदगी के कई पल दिखाए गए थे और कैप्शन में लिखा था- हर तूफान एक सबक है। हर प्रार्थना एक उम्मीद है।
-इस वीडियो को देखने के बाद की सेलेब्स ने ईशा को मैसेजेस किए थे। सेलेब्स ने पोस्ट पर जमकर कमेंट्स किए थे। एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन ने कमेंट सेक्शन में लिखा था- मजबूत बने रहो। वहीं पायल देव, मन्नत सिंह और कई अन्य लोगों ने हार्ट इमोजी पोस्ट किए थे, जिससे अटकलें और तेज हो गई थीं। वहीं एक्ट्रेस श्रुति सोधी ने कमेंट करते हुए लिखा है- सच में सबक जरूरी है।
बादशाह की 2 शादियां और एक बेटी
-फिलहाल ईशा रिखी के लेटेस्ट पोस्ट से ये साफ हो गया है कि रैपर बादशाह के साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही है। ईशा ने तो सोशल मीडिया के जरिए इस मुद्दे पर बात की है लेकिन अब लोग बादशाह के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर बादशाह और ईशा के बीच क्यों अनबन हुई?
-आपको बता दें कि ईशा रिखी रैपर बादशाह की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले बादशाह ने साल 2012 में जैस्मीन मसीह से शादी की थी लेकिन ये रिश्ता खरबा हो गया था और साल 2020 में दोनों ने तलाक ले लिया था। इस कपल की एक 9 साल की बेटी भी है, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है।
बादशाह और ईशा रिखी की मुलाकात
आपको बता दें कि मार्च 2026 में ही रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने शादी की थी। ऐसे में उनकी शादी को सिर्फ 4 महीने ही हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह और ईशा की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनकी दोस्ती आखिरकार एक रिश्ते में बदल गई। बादशाह ने अपनी पहली पत्नी से अलग होने के लगभग 6 साल बाद ईशा रिखी से शादी की है।


Click it and Unblock the Notifications
